फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्कर काबू, आज कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। रतिया स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में शनिवार शाम चार नशा तस्करों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान कुलदीप निवासी धारसूल खुर्द व कुलदीप निवासी धारसूल कलां के रूप में हुई है। स्पेशल टीम ने नशा तस्करों से तलाशी के दौरान लगभग 55 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा दूसरे मामले में गांव भरपूर निवासी दलबीर व गुरदीप से कुल 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन

रतिया स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज अनूप ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की एक टीम ने नाकेबंदी के दौरान दो युवकों को शक के आधार पर रुकवाया और उनकी तलाशी ली तो उनकी जेब से 55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बाजार में इसकी कीमत लगभग दो लाख के बीच बताई गई है। अनूप ने बताया कि आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनके रिमांड की मांग की जाएगी ताकि उनके स्त्रोत का पता लगाया जा सके। इसी तरह एक अन्य मामले में गांव भरपूर के पास नाकेबंदी के दौरान स्पेशल स्टाफ के बिल्लु ओमप्रकाश की अगुवाई में टीम ने दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें