फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 दिसंबर को : सीजेएम

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत 9 दिसंबर को : सीजेएम
विज्ञापन

फतेहाबाद।
हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सदस्य सचिव के दिशा निर्देशानुसार आगामी 9 दिसंबर को न्यायिक परिसर फतेहाबाद में पांचवीं राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस बारे विस्तार से जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राहुल बिश्नोई ने बताया कि आगामी 9 दिसंबर को स्थानीय न्यायिक परिसर में पांचवीं राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई की जाएगी, जिसमें आपराधिक जटिल मामलों, एनआई एक्ट 138, एमएसीटी जिसमें एआईआर और ट्रांसपोर्ट केस शामिल है। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक, श्रम, भूमि अधिग्रहण, किराया, बैंक रिकवरी, राजस्व, मनरेगा, बिजली व पानी बिल, वन अधिनियम और आपदा मुआवजा इत्यादि अन्य मामलों की सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें