फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला परवेज गिरफ्तार

विज्ञापन
तमंचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीओ सिटी के नेतृत्व में दो थानों की पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन

तमंचा और कारतूस भी बरामद, साथियों के बारे में की जा रही पूछताछ
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मदराखेल में शनिवार रात फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले परवेज को पुलिस ने सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जियाखेल निवासी परवेज का मदराखेल निवासी अपने मामा युसूफ से विवाद चल रहा था। शनिवार रात दोनों पक्षों में मारपीट हुई और इसके बाद मामला कुछ देर को शांत हो गया लेकिन रात लगभग 11 बजे परवेज अपने 10-12 साथियों के साथ अवैध असलहों के साथ मदराखेल स्थित अपने मामा के घर पर पहुंच गया और दरवाजे पर गाली-गलौज करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। हालांकि रात में ही पुलिस ने सूचना मिलने पर हमलावरों की तलाश की लेकिन वे लोग नहीं मिले। युसूफ की ओर से परवेज और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को दबिश दीं। सोमवार सुबह सीओ सिटी सुमित शुक्ला, सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा, चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अशोकपाल ने पुलिस टीम के साथ मिलकर उसके घर मोहल्ला जियाखेल में दबिश दी तो वह घर में ही मिल गया। उसे मय तमंचे के गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें