फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पाबंदियां हटने से कारोबार बढ़ने की जगी उम्मीद

विज्ञापन
फतेहाबाद शहर की हंस मार्केट में खरीदारी करने आए लोग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से कोविड-19 को लेकर जारी पाबंदियां हटाने के साथ ही कारोबारियों को राहत मिली है। बड़े कारोबारियों से लेकर छोटे दुकानदारों तक को अब कारोबार बढ़ने की उम्मीद जगी है। पाबंदियों के कारण ग्राहकों की संख्या बाजारों में कम हो गई थी। अब शादियों की भरमार होने के चलते भी कारोबार में तेजी आने की आस बंधी है। पाबंदियां हटाने का सकारात्मक संदेश ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों तक भी पहुंचा है, जिससे उनके भी खरीदारी के लिए आने की संभावना बढ़ेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोविड-19 की तीसरी लहर के कारण सरकार व प्रशासन ने 1 जनवरी से पाबंदियां लगा दी थी। जिस कारण शाम 7 बजे तक ही दुकानें खोलने के आदेश थे। करीब ढाई महीने से पाबंदियां जारी थी। जिन्हें अब हटा दिया गया है। दुकानदारों का कहना है कि पहले शाम 7 बजे ही दुकानें बंद होने के कारण कारोबार काफी प्रभावित हो रहा था। खासकर, छोटे-छोटे कारोबारी व कामगार बुरी तरह से जूझ रहे थे। दुकानदार भी शाम 7 बजे दुकानें बंद करके जाते तो उन्हें भी अन्य सामानों की खरीदारी का समय नहीं मिल पाता था। अब किराना से लेकर रेडीमेड तक का कारोबार बढ़ने की आस है क्योंकि शादियों का सीजन तेजी पर है।
शहर में एक हजार से अधिक दुकानें
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार शहर में एक हजार से अधिक दुकानें हैं। इसके अलावा 700 से अधिक फलों, सब्जियों व फास्ट फूड की रेहड़ियों पर काम होता है। पाबंदियों के कारण इन दुकानों से लेकर रेहड़ियों तक पर काम प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन

शहर में प्रमुख कारोबार की दुकानों की संख्या
किराना दुकानें : 200
रेडीमेड दुकानें : 100
कपड़े की दुकानें : 150
मिष्ठान केंद्र : 80
जनरल स्टोर : 70
मेडिकल स्टोर : 150
कोट
पाबंदियों के कारण बाजार में सारे काम प्रभावित थे। अब पाबंदियां हटने के साथ ही हर कारोबार में उछाल आने की पूरी उम्मीद है।
-सन्नी ग्रोवर, दुकानदार
शाम 7 बजे तक ही दुकानें खोलने के आदेशों के कारण कारोबार काफी प्रभावित हो रहा था। अब पाबंदियां हटने का अच्छा संदेश लोगों में गया है। इससे ग्राहक बढ़ेंगे।
-अमरचंद, दुकानदार
-ढाई महीने से पाबंदियां झेल रहे थे। कोरोना की तीसरी लहर लगभग जा चुकी है। केस भी कम हो गए हैं। अब सभी कारोबार में तेजी आने की आस है।
ललित कुमार, दुकानदार
-कोरोना ने हर कारोबार पर बुरा प्रभाव डाला है। अब स्थिति सामान्य हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र से भी ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
दीपक शर्मा, दुकानदार
अब शादियों का दौर चल रहा है। किराना से लेकर रेडीमेड तक लगभग हर काम में तेजी आएगी। पाबंदियां हटने का भी सराकात्मक संदेश जाएगा। उम्मीद है कि कारोबार बढ़ेगा।
-मंगतराम, दुकानदार
निश्चित रूप से कोविड-19 संबंधी पाबंदियां हटने के बाद बाजारों में काम बढ़ेगा। परिस्थितियां सामान्य हो गई हैं। कोरोना के केस भी नाममात्र आ रहे हैं। दुकानदारों के बिजली संबंधी बिल माफ होने चाहिए। अन्य राहत भी सरकार दे तो अच्छी बात है।
विज्ञापन

-अशोक नारंग, प्रधान, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें