फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रहे सार्वजनिक जगहों पर लगे कूलर, खरीदना पड़ रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में भीषण गर्मी के समय भी सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलरों से लोगों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। कुछ वाटर कूलरों की मोटर खराब पड़ी है, तो कुछ में गर्म पानी आ रहा है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर नगर परिषद और सामाजिक संस्थाओं की ओर से लाखों रुपये खर्च करके लगाए गए वाटर कूलरों की संभाल करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगे वाटर कूलर पड़े हैं खराब

शहर के पुराने बस अड्डे के सामने, नागरिक अस्पताल, लालबत्ती चौक, भट्टू रोड बस क्यू शेल्टर के पास, पपीहा पार्क और अमर ज्योति मंदिर के सामने लगे वाटर कूलरों में या तो पानी नहीं है या फिर इन वाटर कूलरों की मोटरें खराब हैं। इस कारण आमजन और राहगीरों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। वाटर कूलर बंद होने से चिलचिलाती धूप और गर्मी में लोग प्यास से व्याकुल हो रहे हैं।
नागरिक अस्पताल में तीन वाटर कूलर, एक की मोटर खराब, एक का नल

नागरिक अस्पताल में तीन वाटर कूलर हैं, जिसमें से एक वाटर कूलर की मोटर खराब है तो एक का नल खराब है। हंस मार्केट में सब्जी विक्रेताओं राजू, विनोद, शंकर, जसप्रीत और श्रवण ने बताया कि हंस मार्केट में वाटर कूलर नहीं है, जिसके कारण उनको पुराने बस अड्डे के पास से पानी लाना पड़ता है। मगर वहां लगे वाटर कूलर की मोटर खराब है। इस कारण या तो पानी खरीद कर पीना पड़ता है या फिर मजबूरन गर्म पानी पीना पड़ता है। इसको लेकर कई बार प्रशासन से वाटर कूलरों को ठीक करवाने की मांग की गई है। मगर कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कोट
सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलरों को ठीक करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। सामाजिक संस्थाओं से भी आग्रह है कि इस गर्मी के मौसम में लोगों को राहत देने के लिए वाटर कूलरों में ठंडे पानी की व्यवस्था करवाएं।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें