फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नए चैंबरों के उद्घाटन को लेकर हुआ विवाद, वकीलों ने दिया धरना

Thu, 14 Dec 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
चैंबर्स के उद्घाटन को लेकर विवाद होने पर धरना देते वकील। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। न्यायिक परिसर में बने वकीलों के नए चैंबर्स को लेकर बवाल हो गया। वीरवार को इन चैंबर्स का उद्घाटन होना था, लेकिन कुछ वकीलों ने इसका विरोध करना कर दिया। आरोप था कि एक तो शुक्रवार को ही बार एसोसिएशन के चुनाव हैं और आचार संहिता का माहौल है। फिर भी बिना कंपलीट हुए चैंबर्स का उद्घाटन करवाया जा रहा है। वकीलों ने इसके खिलाफ दोपहर तीन बजे तक धरना भी दिया। बाद में सीनियर एडवोकेट संत कुमार टुटेजा के हाथों चैंबर्स का उद्घाटन करवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, न्यायिक परिसर में वकीलों के चैंबर्स के लिए दूसरे फेज का काम चल रहा था और लगभग यह पूरा हो चुका है। वीरवार को ही बार एसोसिएशन की ओर से इसके उद्घाटन की घोषणा कर दी गई। इन चैंबर्स के उद्घाटन के लिए विधायक दुड़ाराम को आना था, लेकिन इससे पहले ही वकीलों ने इसका विरोध कर दिया। धरने पर बैठे वकील सुशील बिश्नोई, सूबे सिंह मारोठिया, सुभाष जांगू, वकील रामानंद, पवन टांडी, नरेश शर्मा, सूरजभान लोटासरा ने बताया बार में वकीलों के लिए दूसरे फेज में नए चैंबर बनाए गए हैं। अभी तक इन चैंबर्स का निर्माण पूरा नहीं हुआ है और इसमें धांधली भी बरती गई है। उन्होंंने बताया कि चैंबर्स में न पानी की व्यवस्था है और न ही बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं। साथ ही आरओ भी नहीं लगाए गए हैं। इन सभी सुविधाओं के लिए रुपये भी ले लिए गए हैं और मनमानी करते हुए वीरवार को ही इन चैंबर्स के उद्घाटन की घोषणा कर दी गई। उन्होंने बताया कि बार का चुनाव शुक्रवार को होना है और ऐसे में आचार संहिता लगी हुई है। सभी नियम व कानूनों को दरकिनार करते हुए यहां पर चैंबर्स का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले काम होने चाहिए, इलेक्शन के बाद जो मर्जी करवाएं, लेकिन इससे पहले यह उद्घाटन नहीं होने चाहिए। विधायक दुड़ाराम नहीं पहुंचे तो सीनियर एडवोकेट संत कुमार, प्रवीण जिंदल, आत्माराम डेलू, बार एसोसिएशन के प्रधान नरेश सोनी, उपप्रधान नवीन नारंग, सचिव समीर सिहाग, वित्त सचिव लवप्रीत मेहता, सह सचिव चंद्र रॉयल सहित कई वकीलों की मौजूदगी में उद्घाटन कर दिया गया।


आचार संहिता के उल्लंघन का कोई मामला नहीं है। अन्य कई जिलों में भी उद्घाटन संबंधी कार्य हुए हैं। जो वकील धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके चैंबर ड्रा में ऊपरी हिस्से में निकले हुए हैं। मगर वह नीचे चैंबर चाह रहे थे। इस कारण ही विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेश सोनी, प्रधान, बार एसोसिएशन फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें