फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रिंसिपल की कमेटी करेगी शिक्षा मंत्री को 12वीं फेल बोलने के मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद में दाखिले को लेकर हुए बहस के दौरान प्राध्यापक द्वारा शिक्षा मंत्री को 12वीं फेल बोलने के मामले में कमेटी का गठन हो गया है। मामले की जांच तीन प्रिंसिपल की कमेटी करेगी। इस कमेटी में गांव झलनियां के सरकारी स्कूल प्रिंसिपल विजय कुमार, नागपुर सरकारी स्कूल प्रिंसिपल सुभाष टुटेजा और भिरड़ाना सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल कृष्ण कुमार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कमेटी दो दिन में मामले की जांच करके रिपोर्ट बीईओ को सौंपेगी। खंड शिक्षा अधिकारी सोमवार तक रिपोर्ट डीईओ को सौंप सकते हैं। मामले में कमेटी वीडियो की जांच करेगी। इसके अलावा मौके पर मौजूद अभिभावकों के भी बयान दर्ज कर सकती है। मामले में कमेटी प्राध्यापक के भी ब्यान लेगी। बुधवार को डीईओ ने बीईओ को पत्र जारी करके मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद कमेटी का गठन किया गया है।
ये था मामला
फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में मंगलवार को दाखिले को लेकर विवाद हुआ था। अभिभावक बच्चे का दाखिला करवाने के लिए मॉडल संस्कृति स्कूल में पहुंचे। यहां पर मौजूद प्राध्यापक ने अंग्रेजी माध्यम होने का हवाला देकर दाखिले से मना कर दिया। इसके बाद अभिभावक व प्राध्यापक के बीच बहस हो गई। मामले में वीडियो वायरल हुई, जिसमें प्राध्यापक बोल रहा है कि सरकार ने शिक्षा का भट्ठा बिठा दिया है, शिक्षा मंत्री तो 12वीं फेल है। इसके अलावा ये भी कह रहा है कि उसने तो भाजपा को वोट नहीं दिया बल्कि बबली को दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। मामले में डीईओ ने बीईओ से जांच करवाकर तीन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोट
मामले की जांच को लेकर कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी में तीन प्रिंसिपलों को शामिल किया गया है। दो दिन में कमेटी मामले की जांच करके रिपोर्ट सौंप देगी।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, बीईओ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें