फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था को लेकर 12 जोन में बंटा नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल को सफाई अभियान के चलते 12 जोन में बांट दिया गया है। इंचार्ज अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को देखेंगे। सफाई व्यवस्था को लेकर अस्पताल में डॉक्टरों व संबंधित विभाग के इंचार्ज को जिम्मेदारी दी गई है। अस्पताल में निरीक्षण करने के लिये भी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. राजेश चौधरी, अतिरिक्त एसएमओ डॉ. सुभाष चंद्र, डेंटल सर्जन डॉ. शरद तुली, मुख्य नर्सिंग ऑफिसर रमेश रानी और सुरेंद्र गुलाटी 13 फरवरी तक रोजाना अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल क्षेत्र इंचार्ज एसएनओ
ग्राउंड फ्लोर डॉ. लाजवंती, डॉ. प्रीत निर्मल रानी
प्रथम मंजिल डॉ. शिवांग, डॉ. सृष्टि सुदेश रानी
दूसरी मंजिल डॉ. गुंजन, डॉ. मनीष प्रकाशरानी
आउटडोर डॉ. जयप्रकाश, डॉ. रसीद राजरानी
ब्लडबैंक डॉ. नेहा अनीता रानी
डीडीसी इंचार्ज डीडीसी डीडीसी स्टाफ
आरबीसीके इंचार्ज आरबीएसके आरबीएसके स्टाफ
आयुष इंचार्ज आयुष आयुष स्टाफ
डायलिसिस यूनिट डॉ. राकेश, डॉ. गौरव सैनी डायलिसिस स्टाफ
फार्मेसी स्टोर चीफ फार्मेसी, बलवान सिंहं निर्मल रानी
कार्यालय रामसिंह निर्मल रानी
इमरजेंसी डॉ. निरपाल निर्मलरानी, विशाल कुमार
कोट
अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक ली गई। इसके बाद डॉक्टर व संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी दी गई है। इंचार्ज अपने एरिया में निरीक्षण करेंगे और व्यवस्था देखेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि सफाई महाअभियान के बाद भी इसी तरह से आगे काम किया जाए ताकि अस्पताल में सफाई व्यवस्था में और ज्यादा सुधार हो सके।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश चौधरी, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें