रतिया। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुरु नानक बस्ती कॉलोनी से दो युवकों से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। युवकों की पहचान हिसार के गांव पीरांवाली निवासी सुखविंदर व पंजाब के झुनीर निवासी मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक गुरु नानक बस्ती के पास नशीला पदार्थ लेकर घूम रहे हैं। जब टीम गुरुनानक बस्ती में पहुंची तो वहां पर दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर तलाशी लिया तो 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इनमें से हिसार जिले के गांव पीरांवाली निवासी सुखविंदर से 35 ग्राम व पंजाब के झुनीर निवासी मुकेश से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान दोनों से पूछताछ की जाएगी कि हेरोइन को कहां से लेकर आए थे और कहां पर डिलिवरी की जानी थी। संवाद