फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सात दिन बाद शुरू हुई सीबीसी जांच, तीन विशेषज्ञों की ओपीडी भी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में बुधवार को सीबीसी जांच फिर से शुरू हो गई है। ब्लड क्लेक्शन सेंटर पर सीबीसी जांच को लेकर बुधवार को सैंपल लिए गए। अस्पताल में पिछले वीरवार को जांच किट खत्म होने के चलते सैंपल लेने बंद कर दिए गए थे। अस्पताल में रोजाना 150 से 200 मरीजों के सीबीसी जांच होती है।
विज्ञापन

अस्पताल की लैब में ब्लड सैंपल की जांच को लेकर पिछले दिनों ही नई मशीन आई है। इस मशीन का फायदा ये है कि एक घंटे में 40 सैंपलों की जांच हो जाती है। लेकिन किट खत्म होने के चलते सीबीसी जांच रोकी गई थी। मरीजों को बाहर लैब से जांच करवानी पड़ रही थी। वहीं नागरिक अस्पताल में बुधवार को तीन विशेषज्ञों की बंद पड़ी ओपीडी भी शुरू हो गई। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीत, मनोचिकित्सक डॉ. गिरीश के छुट्टी पर जाने के कारण ओपीडी बंद थी। इसके अलावा डॉ. मनीष टुटेजा भी छुट्टी पर थे। ओपीडी शुरू होने से मरीजों की संख्या ज्यादा रही। मनोचिकित्सक की ओपीडी भी बुधवार को 100 पार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें