फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पांच दिन बाद आई पानी की सप्लाई, मोटर चलाया तो लगा करंट, हुई मौत

विज्ञापन
गांव बीघड़ में व्य​क्ति की मौत मामले में अस्पताल पहुंचे परिजन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बीघड़ में बुधवार सुबह पानी भरने के लिए मोटर चलाते समय एक व्यक्ति को करंट लग गया। करंट लगने से झुलसे व्यक्ति 45 वर्षीय कृष्ण को नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक पांच दिन बाद पानी की सप्लाई आई थी और सुबह साढ़े 6 बजे जैसे ही कृष्ण मोटर चलाने लगा तो उसे करंट लग गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम नागरिक अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। मामले के मुताबिक मृतक कृष्ण के पड़ोसी महेंद्र ने बताया कि गांव बीघड़ में नई पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके चलते पानी की सप्लाई कई दिनों से बाधित चल रही है। बुधवार सुबह पानी की सप्लाई आने की सूचना मिली तो कृष्ण मोटर चलाने लगा तो उसे अचानक करंट लग गया। करंट लगने से कृष्ण की हालत बिगड़ गई और नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें