फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: लड़की ने वीडियो कॉल कर बनाया न्यूड वीडियो, मोबाइल हैक कर दोस्तों को भेजा, युवक ने निगला जहर

Sun, 04 Jun 2023 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

लड़की ने युवक का मोबाइल हैक कर उसके दोस्त को वीडियो वायरल कर दी। प्रताड़ित युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सदर पुलिस ने युवक के चचेरे भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव में एक युवक को लड़की ने वाट्सएप पर वीडियो कॉल करके उसकी न्यूड वीडियो बना ली और ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया। लड़की ने एक लाख रुपये की डिमांड की और 41 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद लड़की ने युवक का मोबाइल हैक कर उसके दोस्त को वीडियो वायरल कर दी। प्रताड़ित युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सदर पुलिस ने युवक के चचेरे भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गांव हरिपुरा निवासी अमनदीप ने बताया कि उसके चाचा का लड़का गगनदीप 30 मई को चौबारे पर सोया हुआ था। इस दौरान उसने उसे फोन करके ऊपर बुलाया और कहा कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। गगनदीप ने बताया कि उसके पास एक लड़की की कॉल आई थी और वह उसके साथ बातचीत करने लगी। इस दौरान लड़की ने उसे वाट्सएप पर वीडियो कॉल की और उसकी न्यूड वीडियो और फोटो कर ली और फिर वायरल करने की धमकी देने लगी।

लड़की ने उससे पैसों की डिमांड की। उसने उसके दिए हुए बैंक खाते में 41 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद लड़की एक लाख रुपये की डिमांड करने लगी और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लड़की ने उसका मोबाइल भी हैक कर लिया और पैसे न देने पर उसके दोस्त के मोबाइल नम्बर पर वीडियो भेज दिया। उसके दोस्त ने वीडियो के बारे में बताया। इससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें