हमले की घटना की सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर की अनाजमंडी में शुक्रवार दोपहर को अचानक बाइक पर सवार होकर करीब एक दर्जन युवकों ने सामने से आ रहे एक दूसरे बाइक पर सवार तीन युवकों पर तलवारों और डंडों से हमला कर दिया। हमले की ये पूरी घटना घटनास्थल के नजदीक लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई।
हमले में दो युवकों को गंभीर चोटें लगी हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए हैं। अग्रोहा मेडिकल में भर्ती घायल युवक रामसिंह ने बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर अनाजमंडी से गुजर रहा था। इस दौरान सामने से आए कुछ बाइक सवारों ने उस पर और उसके साथियों पर तलवारों और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें लगी और लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने आरोप लगाया है कि सन्नी, राजे और शिवा नाम के कुछ युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल से तेजधार हथियार और लाठी-डंडे बरामद किए हैं। एसएचओ इंस्पेक्टर सुरेंद्रा ने बताया कि पूरी घटना में जांच की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज किए जा हैं और केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।