टोहाना (फतेहाबाद)। शहर के ग्रीन वैली स्कूल के पास से बाइक सवार एक व्यक्ति से मारपीट कर दो गाड़ी में सवार युवक उसको अगवा कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दमकोरा निवासी राज सिंह ने बताया कि उसका भाई गुरप्रीत मेहनत मजदूरी करता है तथा उसके भाई भी टोहाना निवासी गुरप्रीत उर्फ रमेश के साथ दोस्ती है। उसने बताया कि रमेश का टोहाना निवासी राकेश के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी चल रही है। मेरे भाई की रमेश के साथ दोस्ती होने के चलते आरोपी उसके भाई से भी रंजिश रखने लग गए। उसने बताया कि 9 फरवरी को शाम करीब सवा चार बजे उसका भाई गुरप्रीत व उसका दोस्त लक्ष्मण घर से जमालपुर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे तो ग्रीन वैली स्कूल के पास दो गाड़ियों में 10-12 लोगों ने बाइक के आगे गाड़ी लगा दी, जिसके बाद सभी नीचे उतरे तथा उसके भाई से मारपीट शुरू कर दी है। जब उसका भाई भागने लगा तो आरोपी उसे जबरन अपनी गाड़ी में डालकर ले गए।
दमकोरा निवासी राज सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 नामजद सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
-बलवान सिंह, शहर थाना प्रभारी टोहाना।