फतेहाबाद में परीक्षा को लेकर सिटिंग प्लान देखतीं छात्राएं।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को बारहवीं कक्षा की इतिहास और बायोलॉजी विषय की परीक्षा ली गई। जिले के 54 केंद्रों पर करीब 5510 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर 13 उड़नदस्तों ने चेकिंग की। इस दौरान दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। दोनों परीक्षार्थियों के खिलाफ नकल का केस बनाया गया है। इसके अलावा जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग जांच करने के लिए फतेहाबाद के राजकीय कन्या स्कूल में बनाए गए केंद्र पर पहुंची। यहां पर टीम ने जांच के दौरान पाया कि दो परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाएं आपस में बदल रखी थी। दोनों ही इतिहास विषय की परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। टीम ने दोनों परीक्षार्थियों के खिलाफ नकल का केस बना दिया है।
बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग ने पकड़े सबसे ज्यादा नकल केस
बोर्ड परीक्षा को लेकर 15 उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं। नकल पकड़ने में सबसे ज्यादा भूमिका बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने निभाई है। चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग अब तक सबसे ज्यादा नकल केस पकड़ चुकी है। टीम ने परीक्षार्थी के पास से मोबाइल जड़ित पेपर बोर्ड, स्मार्ट वॉच व एक ही केंद्र से 9 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े हैं।
बोर्ड परीक्षा को लेकर इन टीमों ने की चेकिंग
उड़नदस्ता केंद्र जांचे यूएमसी बनाए
डीसी 3 0
एसडीएम फतेहाबाद 5 0
एसडीएम रतिया 3 0
एसडीएम टोहाना 4 0
डीइओ 6 0
चेयरमैन स्पेशल रतिया 6 0
चेयरमैन स्पेशल टोहाना 5 0
बोर्ड चेयरमैन स्पेशल 5 2
सचिव स्पेशल 3 0
प्रश्न पत्र टीम 5 0
वाइस चेयरमैन 4 0
प्रश्न पत्र रतिया 4 0
प्रश्न पत्र टोहाना 3 0
कोट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को इतिहास और बायोलॉजी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा को लेकर नकल के दो केस बनाए गए है। इसके अलावा जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक रही है।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी