फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतिम दिन फतेहाबाद की झोली में आया एक और गोल्ड

विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण के साथ जूडो खिलाड़ी रवि सावंत। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतिम दिन फतेहाबाद की झोली में एक और स्वर्ण पदक आया है। जिले के गांव बनमंदौरी निवासी 17 वर्षीय रवि सावंत ने जूडो में गुजरात के खिलाड़ी को हराकर प्रदेश व जिले को स्वर्ण पदक दिलवाया। रवि ने खेलो इंडिया की प्रतिस्पर्धा में पहले उत्तरप्रदेश, फिर महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल व इसके बाद उसने मणिपुर के खिलाड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उसका मुकाबला गुजरात के खिलाड़ी से हुुआ, जिसे हराकर रवि ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

गांव बनमंदौरी निवासी रवि किसान परिवार से है। उसके पिता अशोक कुमार सांवत खेतीबाड़ी करते हैं और उसकी मां मनिता देवी गृहिणी हैं। रवि फिलहाल हिसार के जाट स्कूल में अपनी पढ़ाई कर रहा है। रवि ने बताया कि वह साढ़े 4 साल से जूडो की प्रैक्टिस कर रहा है। चूंकि वह हिसार में पढ़ रहा है, यहां पर कोच निर्मला सैनी से वह जूडो का प्रशिक्षण ले रहा था। इस समय वह भोपाल में एक्सीलेेंसी सेंटर में जूडो के गुर सीख रहा है। रवि ने बताया कि उसके चाचा अमित सावंत जोकि पंजाब पुलिस में हैं, वह जूडो की सीनियर नेेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल ले चुके हैं। उन्होंने ही उसे इस गेम में आने को कहा। चाचा की प्रेरणा पाकर उसने जूडो गेम में खेलना आरंभ किया था। रवि ने बताया कि उसने इससे पहले हिमाचल प्रदेश में 2018 में आयोजित हुई नेशनल प्रतियोगिता तथा 2021 में आयोजित हुई चंडीगढ़ में नेशनल जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। अब उसका पूरा ध्यान ओलंपिक में देश के लिए मेडल लाने की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें