फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में फतेहाबाद के खिलाड़ियों ने चार स्पर्धाओं में झटके पांच पदक

विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता रवि। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश में संपन्न हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जहां हरियाणा ने कुल 903 मेडल में से 139 पदक जीतकर ओवरऑल 15.71 फीसदी पदक झटके हैं। वहीं, इस बार फतेहाबाद के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 फीसदी पदक जीतकर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना ली है। फतेहाबाद के 10 खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया में छह स्पर्धाओं में भाग लिया। इनमें से चार स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने पांच मेडल हासिल करके अपना दम दिखाया।
विज्ञापन

शिक्षा व खेलों में प्रदेश में पिछड़े फतेहाबाद के खिलाड़ी अब जिले की झोली पदकों से भर रहे हैं। एक समय था कि फतेहाबाद खेलों से काफी दूर था और जिले की पारंपरिक गेम केवल क्रिकेट या फुटबाल ही होती थी। अब जबसे खेलों में खिलाड़ियों को सरकार की ओर से उत्साहवर्धन किया जा रहा है तो अन्य खेलों में भी युवाओं ने भागीदारी देनी आरंभ कर दी है।
इन खिलाड़ियों ने लिया खेलो इंडिया में भाग
फतेहाबाद से एथलेटिक्स में दीपिका, सपना, मनीषा ने 500 ग्राम भाला फेंक, मोनिका ने ट्रिपल जंप, नीरज व गुरनूर पूनिया ने साइकिलिंग, योगेश ने वॉलीबाल, सुशील कुमार व वर्षा गढ़वाल ने कुश्ती तथा रवि ने जूडो इवेंट में भाग लिया। गुरनूर पूनिया के सर्टिफिकेट सही नहीं पाए जाने के कारण उसको रिजेक्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

इन्होंने दिखाया जीत का दम
फतेहाबाद के गांव बनगांव निवासी दीपिका ने 51.37 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार गांव अयाल्की के नीरज ने साइकिलिंग की दो स्पर्धाओं में स्वर्ण व कांस्य पदक हासिल किए। गांव बनमंदौरी के रवि ने जूडो में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसी प्रकार गांव दौलतपुर की वर्षा गढ़वाल ने कुश्ती में कांस्य पदक हासिल किया।
कोट
खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है। जिले के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया में शानदार प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि आगे भी खिलाड़ी इसी प्रकार अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
सुखविंद्र कौर गिल, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद

स्वर्ण व कांस्य पदक विजेता नीरज।- फोटो : Fatehabad

स्वर्ण पदक विजेता दीपिका।- फोटो : Fatehabad

कांस्य पदक विजेता वर्षा गढ़वाल।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें