फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पासपोर्ट मामला: चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में राजेंद्र ने तैयार किया था आतंकी हैंडलर का सर्टिफिकेट, गिरफ्तार

Tue, 08 Feb 2022 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने 10 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। हैंडलर के साथ ही हरमनप्रीत का भी 10वीं का सर्टिफिकेट राजेंद्र ने ही बनाया था। कंप्यूटर टाइपिंग इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर व लैपटॉप की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी को चंडीगढ़ लेकर रवाना हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हैंडलर रवि उर्फ नोनू सहित दो लोगों के फर्जी पासपोर्ट बनाए जाने के मामले में फतेहाबाद पुलिस ने महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है। चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में आतंकी हैंडलर रवि उर्फ नोनू और हरमनप्रीत का 10वीं का जाली सर्टिफिकेट तैयार किया गया था। ये दोनों जाली सर्टिफिकेट तैयार करने वाले आरोपी राजेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में कंप्यूटर टाइपिंग का इंस्टीट्यूट चलाता है।

विज्ञापन


आरोपी राजेंद्र को पुलिस ने अदालत में पेश कर 10 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। वहीं, राजेंद्र की निशानदेही करने वाले आरोपी बलबीर को गिरफ्तार किया गया था और उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फर्जी पासपोर्ट के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या अब छह हो गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बलविंद्र की निशानदेही पर आरोपी बलबीर को गिरफ्तार किया गया था। बलविंद्र ने साढ़े 8 हजार रुपये बलबीर को दिए थे और बलबीर ने डेढ़ हजार रुपये राजेंद्र को देकर जाली सर्टिफिकेट बनवाए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आतंकी हैंडलर रवि उर्फ नोनू का करन नाम से और दूसरे फर्जी पासपोर्ट वाले हरमनप्रीत का जाली सर्टिफिकेट राजेंद्र ने चंडीगढ़ में सेक्टर 37 स्थित अपने कंप्यूटर टाइपिंग के इंस्टीट्यूट पर ही तैयार किए थे।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी राजेंद्र को रिमांड पर लेकर अब उसके उक्त ठिकाने पर गई है जहां से जाली सर्टिफिकेट तैयार करने में इस्तेमाल हुए कंप्यूटर, लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर आदि सामान पुलिस जब्त करेगी।

मास्टरमाइंड मनदीप की जमानत याचिका खारिज

पुलिस की जांच में फर्जी पासपोर्ट मामले के मास्टरमाइंड आरोपी मनदीप की फतेहाबाद सेशन कोर्ट में जमानत याचिका खारिज हो गई है। आरोपी मनदीप ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी जिस पर मंगलवार को अदालत ने सुनवाई की। सुनवाई में अदालत ने सभी दलीलें सुनने के बाद मनदीप की जमानत याचिका खारिज कर दी।

जाली सर्टिफिकेट तैयार करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी : एसपी

फर्जी पासपोर्ट मामले की जांच में पुलिस ने चंडीगढ़ के पास मोहाली के बलबीर को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार किया है। फर्जी पासपोर्ट रखने के आरोपी रवि उर्फ नोनू का करन नाम से और दूसरे फर्जी पासपोर्ट वाले हरमनप्रीत का जाली सर्टिफिकेट राजेंद्र ने चंडीगढ़ में सेक्टर 37 स्थित अपने कंप्यूटर टाइपिंग के इंस्टीट्यूट पर ही तैयार किए थे। राजेंद्र को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। - सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें