फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की समस्या से गुस्साए विद्यार्थियों ने बस स्टैंड के दोनों गेट किए बंद

विज्ञापन
रतिया बस स्टैंड का विद्यार्थियों द्वारा बंद किया गया गेट। संवाद - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। रतिया-भूना रोड पर बसों की समस्या से गुस्साए विद्यार्थियों ने बस स्टैंड के दोनों गेट बंद करके नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में बस अड्डा इंचार्ज जैलदार सिंह ने रोडवेज महाप्रबंधक से बातचीत करके सोमवार से एक अतिरिक्त बस को शुरू करने का आश्वासन देकर दोनों गेट खुलवाएं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पिछले कुछ दिनों से इस रूट पर बसों की काफी समस्या चल रही है। स्कूली विद्यार्थी पहले भी कई बार रोडवेज अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि इस रूट पर बसों की संख्या कम होने के कारण विद्यार्थियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अधिकांश विद्यार्थियों को बस की छत पर बैठकर गांव से रतिया आना और जाना पड़ता है। पिछले दिनों भी विद्यार्थियों ने बस समस्या को लेकर काफी हंगामा किया था। मगर समस्या का समाधान न होने के कारण विद्यार्थियों ने बस स्टैंड के दोनों गेट बंद कर दिए और रोडवेज व सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बस स्टैंड के दोनों गेट बंद करने के बाद काफी संख्या में बस अंदर ही रह गई। इसके बाद बस अड्डा इंचार्ज मौके पर पहुंचे और उन्होंने रोडवेज महाप्रबंधक से बातचीत कर सोमवार से इस रूट पर एक अतिरिक्त बस चलाने का आश्वासन देकर बस स्टैंड के गेट खुलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें