फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अभय चौटाला ने किया दावा, बोले- दुष्यंत व बीरेंद्र के पल्ले अब कुछ नहीं, उचाना में भी इनेलो जीतेगी

Tue, 27 Jun 2023 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर खुली लूट मची हुई है। फतेहाबाद शहर में भी प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए लोगों से 50 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनेलो प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि दुष्यंत व बीरेंद्र सिंह के पल्ले अब कुछ नहीं बचा है। उचाना विधानसभा सीट पर भी जनता इनेलो को जिताएगी। अब मतदाता सब समझ गए हैं कि ये बेईमान और झूठे लोग हैं। झूठ की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती है। जिस प्रकार काठ की हांडी बार-बार चूल्हे नहीं चढ़ सकती। बीरेंद्र सिंह के पल्ले कुछ होता तो उनकी पत्नी 35-40 हजार वोटों से चुनाव नहीं हारती।

विज्ञापन


अभय चौटाला फतेहाबाद के रतिया हलके में परिवर्तन पदयात्रा के दौरान गांव अयाल्की में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उचाना विधानसभा सीट के लिए भाजपा-जजपा के नेता लड़ रहे हैं। मगर, दोनों ही चुनाव नहीं जीत सकेंगे। दोनों का दिवालिया पिट गया है और दोनों ही पार्टियां मैदान छोड़ कर भागेंगी।

उचाना सीट हमेशा इनेलो की रही है। वहां दुष्यंत चौटाला को इसलिए वोट दिए गए, क्योंकि उन्होंने लोगों को यह सब्जबाग दिखाए थे कि ओमप्रकाश चौटाला का आशीर्वाद उनके साथ है और वह चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। मगर अब जनता इनकी असलियत समझ चुकी हैं।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर खुली लूट मची
अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर खुली लूट मची हुई है। फतेहाबाद शहर में भी प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए लोगों से 50 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। एक मामले में तो उन्होंने खुद डीसी को फोन करके जांच करवाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर यह प्रॉपर्टी आईडी का खेल बंद करेंगे और इसके जरिये भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजेंगे। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें