फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर के 600 लोगों का दावा घर पर नहीं है शौचालय, टीम करेगी निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में घर पर शौचालय निर्माण को लेकर निदेशालय नगर निकाय की तरफ से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। यूएलबी को 600 ऑनलाइन आवेदन करके 600 लोगों ने दावा किया है कि उनके घर पर शौचालय नहीं है। अब नगर परिषद की टीम इन आवेदनों को लेकर डोर-टू-डोर जांच करेगी। अगर शहर सीमा के अंदर घर पर शौचालय नहीं है तो आवेदन मान्य होगा नहीं तो रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन

यूएलबी की तरफ से स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ को लेकर शौचालय निर्माण के लिए 14 हजार रुपये की राशि जारी की जाती है। पहली किस्त सात हजार रुपये की मिलती है। अधिकारियों की माने तो शहर से बाहर ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी आवेदन कर रहे है जबकि ये मान्य नहीं है। अगर आवेदन शहर सीमा से बाहर है तो उसे रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

दूसरी किस्त पांच साल बाद हुई जारी
शौचालय निर्माण को लेकर नगर परिषद फतेहाबाद पात्रों को पांच साल बाद दूसरी किस्त जारी कर रहा है। पात्रों को शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त के वर्ष 2018 में सात हजार रुपये किस्त जारी की थी। इसके बाद अब दूसरी किस्त 54 पात्रों को जारी होगी। इसको लेकर पात्रों से नगर परिषद ने दस्तावेज मांगे है।
विज्ञापन


स्वच्छता को लेकर नगर परिषद पूरी तरह से गंभीर है। शौचालय निर्माण के लिए दूसरी किस्त की राशि जारी की जा रही है। पात्रों को फोन पर सूचना देकर दस्तावेज मांगे जा रहे है। नियम अनुसार राशि जारी हो जाएगी।
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें