फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ढाणियों में अब गांवों की तर्ज पर मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। प्रदेश की लाखों ढाणियों को अब बिजली निगम द्वारा 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था शुरू की गई है। इसी के साथ ढाणीवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। इससे प्रदेश की लाखों ढाणियों को फायदा मिलेगा। जिन ढाणियों में खेतों के ट्रांसफार्मरों से सिंगल फेस बिजली सप्लाई हो रही है, उन फीडरों में अब 16 घंटे की जगह 24 घंटे बिजली मिलेगी। इस तरह ढाणियों में 16 घंटे सिंगल फेस व आठ घंटे थ्री फेस सहित 24 घंटे बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

इसके लिए बिजली निगम की कॉमर्शियल विंग के चीफ इंजीनियर ने पत्र जारी कर दिया है। 24 घंटे बिजली मिलने से ढाणियों में रहने वाले लोगों को गर्मियों के दिनों में बिजली समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। करीब एक दशक पूर्व बिजली निगम ने खेतों में बनी दूरदराज की ढाणियों को सिंगल फेस बिजली देने के लिए खेतों वाले फीडरों पर ही पैट ट्रांसफार्मर लगाए थे। शुरू में ढाणियों को चार घंटे सिंगल फेस बिजली सप्लाई दी गई थी। धीरे-धीरे बिजली समय में बढ़ोतरी की गई। अब दो-तीन साल से आठ घंटे सिंगल फेस व आठ घंटे थ्री फेस बिजली सप्लाई मिल रही थी। हालांकि, ग्रामीण लंबे समय से सिंगल फेस बिजली के समय में बढ़ोतरी करने की मांग करते आ रहे थे।
अब बिजली निगम ने आठ घंटे सिंगल फेस की बिजली के समय को बढ़ाकर 16 घंटे सिंगल फेस बिजली देने का पत्र जारी किया है। गांवों की तर्ज पर अब दूरदराज की ढाणियों में भी 16 घंटे सिंगल फेस व 8 घंटे थ्री फेस सहित 24 घंटे बिजली मिलेगी। रतिया क्षेत्र की अनेक ढाणियों में भी पैट ट्रांसफार्मरों से सिंगल फेस बिजली मिल रही है। ग्रामीण एसडीओ अशोक पानू का कहना है कि निगम के चीफ इंजीनियर की ओर से जारी पत्र में सिंगल फेस पैट सप्लाई 16 घंटे देने के निर्देश दिए गए हैं। पहले आठ घंटे सिंगल फेस बिजली दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें