फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 डिग्री पारा, तप रही धरती, हर रोज बढ़ रहा 10 एंपियर बिजली लोड

विज्ञापन
46 डिग्री तापमान में चेहरे पर कपड़ा ढककर जाता युवक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में 46 डिग्री तापमान से धरती तप रही है। एक ओर जहां सूर्यदेव अंगारे बरसा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली के बढ़े लोड के कारण बिजली के कट व ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। शहर में हर रोज 10 एंपियर लोड बढ़ रहा है। पिछले सात दिनों में 70 एंपियर लोड बढ़ गया है। सामान्य दिनों में 350 एंपियर तक रहने वाला शहर का लोड अब 970 एंपियर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर को लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। बार-बार बिजली जाने से आफत और बढ़ती रही। हालत ऐसी रही कि दिन में 8 से 10 बार कट लगे हैं। भट्टू रोड एरिया में सुबह 10 बजे गुल हुई बिजली दोपहर दो बजे बहाल हो सकी। बिजली कटों ने आमजन से लेकर छोटे उद्योग चलाने वालों की भी परेशानी बढ़ा दी है। छोटे उद्योगों में जैसे ही काम शुरू होता है, तभी बिजली कट लग जाते हैं या फिर ट्रिपिंग हो जाती, जिससे बार-बार मशीनें चालू व बंद होती रही।
हेल्पलाइन नंबर पर ऊपर से कट लगने के बता रहे आदेश
शहरवासी जैसे ही बिजली कट के बाद बिजली संबंधी हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके कारण जानने का प्रयास करते हैं, तो उन्हें सिर्फ एक ही जवाब मिलता है कि ऊपर से कट लगाने के आदेश हैं। दिन में ही नहीं रात में भी ट्रिपिंग हो रही है। बुधवार को जीटी रोड क्षेत्र में भी 10 बार बिजली गुल हुई। इनमें से दो तीन बार आधे से एक घंटे तक कट लगा रहा।
विज्ञापन

बारिश आने के बाद ही मिलेगी निजात
विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश आने के बाद ही आग उगलती गर्मी से निजात मिलेगी। फिलहाल 14 मई तक मौसम के गर्म रहने की ही संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव होने की गुंजाइश है।
कोट
राज्य में 14 मई तक मौसम गर्म व खुश्क रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी से वातावरण में अस्थिरता बनने से बीच बीच में हल्के बादल व धूलभरी पश्चिमी हवाएं चलने की भी संभावना है।
डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
कब-कब बढ़ा कितना लोड
तारीख लोड
5 मई 900
6 मई 930
7 मई 950
8 मई 920
9 मई 940
10 मई 945
11 मई 970
नोट : 8 मई को रविवार होने के कारण कम रहा लोड।
कोट
गर्मी के कारण शहर में लोड बढ़ा है। वहीं, जो कट लग रहे हैं, उसके निर्देश ऊपर से आ रहे हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में शेड्यूल के अनुसार कट लगाए जा रहे हैं। बिजली के कटों का मुख्य कारण बढ़ा हुआ लोड हो सकता है।
विज्ञापन

- संदीप मेहता, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें