फतेहाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चार काउंसिलिंग के बाद भी 40 फीसदी तक सीटें खाली हैं। खाली सीटों को भरने के लिए विभाग पांचवीं काउंसिलिंग शुरू करने जा रहा है। इससे पहले विभाग ने पोर्टल पर आवेदन मांगे है जो छात्र पहले नहीं कर पाए थे। अब आवेदन करने वाले छात्रों को विभाग पांचवीं काउंसिलिंग में शामिल करेगा। ये ही नहीं विद्यार्थियों को ट्रेड में फेरबदल करने के लिए 22 से 23 नवंबर तक मौका भी दिया गया है। 24 को सीट अलॉटमेंट होगी।
पांचवीं काउंसिलिंग का ये रहेगा शेड्यूल
पोर्टल पर ट्रेड बदलाव विकल्प : 22 से 23 नवंबर
सीट अलॉटमेंट : 24 नवंबर
फिजिकल वेरिफिकेशन : 24 से 26 नवंबर
जिले में आईटीआई की स्थिति
आईटीआई यूनिट कुल सीटें
सरकारी 92 1968
निजी 196 5205
आईटीआई भिरड़ाना में ये हैं ट्रेड
आईटीआई भिरड़ाना में सात ट्रेड है। जिसमें कोपा, इलेक्ट्रिशियन, ड्रेस मेकिंग, फीटर, मैकेनिक डीजल, सिलाई व वेल्डर ट्रेड शामिल है। इसके अलावा भोड़िया खेड़ा आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, वायरमैन, मेकेनिक डीजल, स्टेनोग्राफर, फीटर, वेल्डर, प्लंबर, ड्राफ्टमैन, कारपेंटर, सिलाई, मैकेनिक कंज्यूमर आदि ट्रेड शामिल है।
भिरड़ाना आईटीआई में खाली सीटें
ट्रेड सीटें भरी गई
कोपा 48 23
ड्रेस मेकिंग 20 6
इलेक्ट्रिशियन 20 18
फीटर 20 17
मेकेनिक डीजल 48 42
सिलाई 20 11
वेल्डर 40 12
कोट
आईटीआई में करीब 40 फीसदी सीटें खाली रह गई है। इन सीटों को भरने के लिए विभाग पांचवीं काउंसिलिंग करने जा रहा है। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन करने के बाद अभी तक दाखिला नहीं लिया है वह पांचवीं काउंसिलिग में ले लें।
- भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज, आईटीआई भिरड़ाना