फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को परेशान कर रही ठंडक, दिन में धूप दे रही राहत

विज्ञापन
फतेहाबाद में सुबह के समय छाई हल्की धूंध। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। रात की ठंड लगातार बढ़ रही है। हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि फिर यह प्रदेश में दूसरा सबसे कम रात तापमान है। रात के समय चलने वाली ठंडी हवाओं ने परेशान किया तो अलसुबह हल्की धूंध छाई रही। हिसार में रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिन के समय रविवार को मौसम साफ रहा और कड़ी धूप निकली रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार फतेहाबाद का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम और भिवानी का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 22 नवंबर तक मौसम खुश्क बना रहेगा। हल्की गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट और दिन का तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है।
प्रदेश में मुख्य स्थानों का न्यूनतम तापमान
शहर न्यूनतम अधिकतम
हिसार 6.5 26.5
फतेहाबाद 8.1 26.8
यमुनानगर 8.4 26.6
कैथल 8.4 26.7
सिरसा 8.7 26.8
भिवानी 9.7 25.7
गुरुग्राम 12.6 27.3
अंबाला 12.1 27.0
पंचकुला 11.1 26.6
जिले में 33 स्थानों पर जलाई गई पराली, एक्यूआई 289 पर पहुंचा
दिन के समय कड़ी धूप निकलने से सूखी पराली फिर से किसानों ने आग लगाने शुरू कर दी है। रविवार को शनिवार की अपेक्षा लगभग दोगुना स्थानों पर पराली में आग लगाई गई। कृषि विभाग के अनुसार हरसैक से जिले में 33 स्थानों पर पराली जलाने जाने की रिपोर्ट मिली है। ऐसे में जिले में अब तक पराली जलाने के कुल मामले 1383 हो गए हैं, जो प्रदेश में सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें