फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों से 4 किलो 425 ग्राम गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में अलग-अलग मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार कर 4 किलो 425 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक मामले में सदर रतिया के अंतर्गत आने वाली ब्राह्मणवाला पुलिस चौकी इंचार्ज सज्जन कुमार ने गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक को 1 किलो 125 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान टोहाना की बाबा बूटा शाह बस्ती निवासी अशोक कुमार उर्फ शौकी के रूप में हुई है। दूसरे मामले में थाना जाखल के अंतर्गत म्योंद पुल पुलिस चौकी की टीम ने एएसआई वेदपाल के नेतृत्व में गश्त के दौरान म्योंद पुल के पास से भूना निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ चप्पू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 3 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें