फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों में जिले में डेंगू के 38 नए केस मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद में फोगिंग करता कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है। दो दिनों में जिले में 38 नए केस मिले हैं। आंकड़ा 774 तक पहुंच गया है। फतेहाबाद शहर डेंगू को लेकर हॉटस्पॉट बना है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक डेंगू पॉजिटिव हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक फतेहाबाद शहर में 15 साल से कम उम्र 72 बच्चों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा 16 साल से ज्यादा उम्र के 389 मरीजों में डेंग की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक मिले डेंगू मरीजों में 126 अस्पताल में दाखिल हुए है। फिलहाल 12 मरीज दाखिल है।
विज्ञापन

जिले में अब तक करीब 5150 घरों में लारवा मिल चुका है और इन्हें नोटिस भी जारी हुआ है। लेकिन बावजूद इसके लोगों के घरों में लारवा मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के योग नगर में युवती, सुंदर नगर में युवक, सतीश कॉलोनी सात वर्षीय बच्चा, अंजलि कॉलोनी युवक, बत्रा कॉलोनी में किशोर, लाजपत नगर में 20 वर्षीय युवक, गांव भिरड़ाना में 18 वर्षीय युवक, मताना में 24 वर्षीय युवती, बड़ोपल में 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला, मताना में 21 वर्षीय युवती डेंगू पॉजिटिव मिली है।
डेंगू के 32 सैंपल लिए
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू के 32 सैंपल लिए हैं। अब तक 2722 डेंगू के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 774 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। नागरिक अस्पताल में ही डेंगू के सैंपल लिए जाते हैं।
विज्ञापन

कोट
डेंगू के शुक्रवार को 18 केस मिले हैं और वीरवार को 20 नए केस मिले थे। आंकड़ा 774 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही है और फॉगिंग भी करवाई जा रही है। लोगों से अपील है कि वह खुद भी सावधानी बरतें और अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें