फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 केंद्रों पर 30 हजार 600 परीक्षार्थी देंगे ग्राम सचिव और पटवारी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
17 सेंटरों पर 30 हजार 600 परीक्षार्थी देंगे ग्रामसचिव और पटवारी की परीक्षा
विज्ञापन

7 से 9 जनवरी तक छह चरणों में होगी एचएसएससी की परीक्षा, परीक्षा केंद्रों को लेकर अभी पेंच फंसा, उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक
फोटो नंबर 22
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 7,8 और 9 जनवरी तक पटवारी, ग्राम सचिव और कनाल पटवारी परीक्षाएं जिले में ली जा रही है। जिले में एक शिफ्ट में करीब 5100 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। तीन दिन में ये परीक्षा 6 चरणों में होगी और करीब 30 हजार 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा को लेकर जिले में 17 केंद्र बनाए गए हैं हालांकि अभी परीक्षा केंद्रों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। एचएसएससी ने जो सूची प्रशासन को भेजी है उसको लेकर शिक्षा विभाग को एतराज है। परीक्षा केंद्रों में फेरबदल को लेकर शिक्षा विभाग ने एचएसएससी को पत्र जारी किया है, दो या तीन दिन में फाइनल केंद्रों की सूची जारी होगी। अधिकारियों की माने तो ऐसे सेंटर बनाए गए हैं जहां पर पूरी सुविधा नहीं है। उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जिला में आगामी 7, 8 व 9 जनवरी, 2022 को आयोजित करवाई जाने वाली पटवारी, ग्राम सचिव व कनाल पटवारी परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए अधिकारियों की एक बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि आयोग द्वारा जारी नियमावली का सही ढंग से अनुपालन हो और निर्धारित मापदंडों अनुसार ही परीक्षा को संपन्न करवाया जाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य सचिन जैन, एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम अंकिता वर्मा, डीएसपी सुभाष बिश्रोई, डीईओ दयानंद सिहाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
परीक्षा के समय में किया गया है बदलाव
परीक्षा 7 से 9 जनवरी तक तीन शिफ्टों में यह परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि सुबहकालीन सत्र में 10 बजे 11.30 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में 3 बजे से 4.30 बजे तक यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। एक परीक्षा केंद्र पर लगभग 300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए निर्धारित समय से 45 मिनट पहले कोविड-19 प्रोटोकाल की पालना करते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

प्रवेश के समय और खत्म होने के बाद ली जाएगी बायोमेट्रिक हाजिरी
परीक्षार्थियों की प्रवेश के समय तथा परीक्षा खत्म होने के बाद भी बायोमेट्रिक से हाजिरी ली जाएगी। परीक्षाओं के सफल संचालन व उचित तालमेल के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इस कंट्रोल रूम पर नियुक्त अधिकारी आयोग मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क बनाकर रखेंगे। परीक्षार्थियों के प्रवेश के दौरान मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर के माध्यम से तलाशी ली जाए और परीक्षार्थियों के पहचान पत्र व एडमिट कार्ड की जांच करते हुए परीक्षा केंद्र में प्रवेश करवाया जाए। परीक्षा केंद्र की लगातार वीडियोग्राफी करवाई जाए तथा जैमर इत्यादि को परीक्षा के दौरान चालू हालात में रखा जाए। परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र में सीट पर बैठने के बाद बायोमेट्रिक के माध्यम से परीक्षार्थियों की बाई आंख की स्क्रीनिंग की जाए, किसी परीक्षार्थी की बाई आंख नहीं है तो दाई आंख की स्क्रीनिंग की जाए। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से परीक्षार्थियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। परीक्षा केंद्रों पर उचित पुलिस बल की भी तैनात की जाए, ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें