फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र अब प्ले वे स्कूल में बदलने जा रहे हैं। जिले के 28 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले वे स्कूल में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में चल रहीं आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले वे में बदलने के लिए बजट जारी कर दिया है। प्रत्येक स्कूल के लिए 30-30 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। स्कूलों को आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले वे में बदलकर उसका सुंदरीकरण करवाना होगा। प्ले वे की कक्षाओं में पेंटिंग के साथ-साथ चित्रकारी करवानी होगी।
बता दें कि शिक्षा विभाग प्रदेश के 665 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले वे में बदल रहा है, इसमें जिले के 28 केंद्र शामिल है। सबसे कम खंड टोहाना में हैं। यहां पर दो ही आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले वे में बदला जा रहा है। शिक्षा विभाग निजी स्कूलों का मुकाबला करने के लिए प्ले वे कक्षाएं शुरू कर रहा है। जिन स्कूलों के अंदर आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं, उन्हें प्ले वे बनाया जा रहा है। विभाग ने जो बजट जारी किया है, उससे कक्षाओं मे पेंटिंग करवाई जाएगी। दीवारों पर फलों के नाम, अंग्रेजी के अक्षर, गिनती, रंगो के नाम आदि लिखे जाएंगे। इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए सामान भी उपलब्ध करवाया जाएगा। संवाद
ये आंगनबाड़ी होंगी अब प्ले वे स्कूल
खंड यहां शुरू होगा प्ले वे स्कूल
भूना राजकीय प्राइमरी स्कूल बुआन, प्राइमरी स्कूल ढाणी गोपाल, मिडिल स्कूल वार्ड नंबर 14 भूना, प्राइमरी स्कूल वार्ड नंबर 7, ढाणी पालूवाली
प्राइमरी स्कूल।
भट्टू राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल पीलीमंदोरी, हाई स्कूल खाबड़ा कलां,
प्राइमरी स्कूल शेखुपुर, प्राइमरी स्कूल दैयड़, सीनियर सेकेंडरी स्कूल
ढिंगसरा, कन्या मॉडल स्कूल खाबड़ाकलां।
फतेहाबाद राजकीय प्राइमरी स्कूल बस्तीभीमां, हाई स्कूल बीघड़, प्राइमरी स्कूल
चपलामोरी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिरड़ाना, हाई स्कूल मानावाली।
जाखल राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल जाखलमंडी, प्राइमरी स्कूल जाखल गांव,
प्राइमरी स्कूल साधनवास, संस्कृति प्राइमरी स्कूल मुंदलिया, प्राइमरी स्कूल
कुदनी।
रतिया राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल वार्ड 8, वार्ड नंबर 9, मिडिल स्कूल
अहरवां, प्राइमरी स्कूल वार्ड नंबर 4, प्राइमरी स्कूल जल्लोपुर।
टोहाना राजकीय मिडल स्कूल गिरनो, कन्या स्कूल कंहेड़ी।
4 साल के बच्चों को प्ले वे में मिलेगा दाखिला
समग्र शिक्षा विभाग के एपीसी नरेंद्र कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के मुताबिक 6 साल का बच्चा पहली कक्षा में दाखिला ले सकेगा। इससे पहले चार साल का बच्चा प्ले वे में दाखिला ले सकेगा। निजी स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को सुविधाएं दी जाएंगी।
कोट
जिले में 28 आंगनबाड़ी केंद्र स्कूलों में चल रहे हैं, उन्हें प्ले वे में बदला जा रहा है। प्ले वे की कक्षाओं के सुंदरीकरण को लेकर बजट जारी हुआ है। इस बजट से कक्षाओं का सुंदरीकरण करवाया जाएगा।
- वेद सिंह दहिया, जिला परियोजना संयोजक, समग्र शिक्षा विभाग