फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: किसानों ने विश्वासघात दिवस मनाते हुए लालबत्ती चौक से लघु सचिवालय तक किया रोष प्रदर्शन

Mon, 31 Jan 2022 04:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

किसान आंदोलन स्थगित होने के बाद लंबित मांगे पूरी नहीं हुई है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार का पुतला जलाया। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा किसानों की मांगों को अभी तक पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए जिले के किसानों के विभिन्न किसान संगठनों के सदस्यों ने विश्वासघात दिवस मनाया। किसान संगठनों के सदस्यों ने लालबत्ती चौक से लघु सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन किया, इसके बाद केंद्र सरकार का पुतला जलाया।

विज्ञापन


इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक जगतार सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक लंबित मुद्दों का समाधान नहीं होने के चलते किसानों में भारी रोष है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई गई है।

आंदोलन के दौरान दर्ज हुए केस को तत्काल वापस लेने के वायदे पर हरियाणा सरकार ने कुछ कागजी कार्रवाई की है, लेकिन केंद्र से सबंधित हरियाणा में दर्ज काफी केस अभी तक वापस नहीं हुए हैं। जिन शिक्षकों को किसान आंदोलन का समर्थन करने पर निलंबित किया गया था, उन्हें भी अभी तक बहाल नहीं किया गया। आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसान परिवारों को मुआवजा देने पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुद्दे पर सरकार ने कमेटी की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें