फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 हजार परिवारों ने अभी नहीं बनवाए कार्ड, आयुष्मान आपके द्वारा 2.0 अभियान शुरू

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में आयुष्मान मित्र केंद्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवार पांच लाख रुपये तक का पैनल में शामिल अस्पताल में निशुल्क उपचार करवा सकते हैं। लेकिन बावजूद इसके जिले के 23 हजार परिवार ऐसे हैं जो आयुष्मान भारत योजना के साथ जुड़ ही नहीं रहे हैं। इन परिवारों के 1 लाख 89 हजार 885 सदस्य हैं जिन्होंने आयुष्मान कार्ड ही नहीं बनवाया है।
विज्ञापन

इन परिवारों और उनके सदस्यों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान आपके द्वार 2.0 अभियान शुरू करने जा रहा है। अब अटल सेवा केंद्रों पर पात्र परिवार और उनके सदस्य निशुल्क कार्ड बनवा सकते हैं। जिले में 9 निजी अस्पताल पैनल में शामिल हैं। पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों की भी मदद लेगा। आयुष्मान मित्र केंद्रों पर भी पात्र आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
8 हजार परिवारों में सिर्फ एक-एक सदस्य का बना कार्ड
जिले में आठ हजार परिवार ऐसे हैं जिनके एक-एक सदस्य का ही गोल्डन कार्ड बना है। जबकि परिवार के सभी सदस्यों का कार्ड बना होना जरूरी है। परिवार में जिस सदस्य का कार्ड बना होगा, उसी को ही योजना का लाभ मिल सकता है। जिले में 3 लाख 7 हजार 809 लोगों के कार्ड बनाए जाने हैं लेकिन अभी तक मात्र 1 लाख 17 हजार 924 ने ही कार्ड बनवाए हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना की जिले में ये है स्थिति
पात्र परिवार : 63554
परिवारों में सदस्य : 307809
कार्ड बनवाने वाले परिवार : 40502
कार्ड बनावाने वाले परिवारों के सदस्य : 117924
पैनल में ये अस्पताल हैं शामिल
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
नागरिक अस्पताल टोहाना।
सीएचसी भट्टूकलां।
सीएचसी जाखल।
सीएचसी रतिया।
सीएचसी भूना।
आई क्यू अस्पताल फतेहाबाद।
पारूल ईएनटी, स्किन एवं लेजर सेंटर, टोहाना।
राजन आई एवं हार्ट और लेजर सेंटर, टोहाना।
आरएमसी, टोहाना।
वधवा सर्जिकल अस्पताल।
बत्रा अस्पताल।
जनता आई एवं मैटरनिटी।
सद्भावना अस्पताल, फतेहाबाद।
जयपुर बच्चों का अस्पताल।
11 हजार परिवार ले चुके योजना का लाभ
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 11133 लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक 11 हजार 133 लोगों को 13 करोड़ 44 लाख 17 हजार रुपये का क्लेम दिया गया है। योजना के तहत परिवार के लोग पांच लाख तक लाभ ले सकते हैं।
कोट
आयुष्मान भारत योजना में जो पात्र शामिल हैं और उन्होंने कार्ड नहीं बनवाया है तो वह जल्द से जल्द बनवा लें। कार्ड होने पर ही योजना का लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 15 सितंबर से आयुष्मान आपके द्वार अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के दौरान सीएससी पर कार्ड निशुल्क बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, जिला नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें