फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 19 नए केस मिले, 111 मरीज अस्पताल में दाखिल

विज्ञापन
फतेहाबाद में फोगिंग करते हुए कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में जारी है। सैंपल देने वाला तीसरा मरीज डेंगू पॉजिटिव मिल रहा है। सोमवार को जिले में डेंगू के 19 नए केस मिले है। शहर के साथ-साथ गांव में भी डेंगू मरीज बढ़ने शुरू हो गए हैं। मात्र 20 दिनों में ही जिले में डेंगू के रिकॉर्ड करीब 600 मरीज मिल चुके हैं। डेंगू मरीजों का कुल आंकड़ा 700 के करीब पहुंच चुका है। 2500 सैंपल जिले में लिए हैं और इसमें 698 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव किरढ़ाना निवासी दो महिलाएं, दो युवक, रतिया की टिब्बा कॉलोनी 42 वर्षीय व्यक्ति, टोहाना रोड निवासी युवती, अग्रवाल कॉलोनी फतेहाबाद निवासी 8 वर्षीय बालक, गांव बनगांव निवासी युवक, हुडा सेक्टर तीन निवासी युवक, अग्रवाल कॉलोनी निवासी युवती, गांव मताना निवासी युवक, ठाकर बस्ती और अंजलि कॉलोनी में 13-13 वर्षीय बच्चे व वाल्मिकी चौक निवासी युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है।
15 फीसदी मरीज अस्पतालों में हुए दाखिल
डेंगू पॉजिटिव मिले 15 फीसदी मरीजों को अस्पताल में दाखिल होने की जरूरत पड़ी है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 698 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें 111 मरीज अस्पतालों में दाखिल हुए हैं। फिलहाल 15 मरीज दाखिल हैं। अस्पताल से 96 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

आज से फिर शुरू होगा सर्वे अभियान
स्वास्थ्य विभाग जिले में आज से फिर सर्वे अभियान शुरू करेगा। रविवार और सोमवार की छुट्टी होने के कारण विभाग की टीमों ने डोर टू डोर सर्वे नहीं किया। मंगलवार से जिले में सर्वे शुरू होगा। अब तक करीब 5000 घरों में लारवा मिल चुका है।
कोट
डेंगू को लेकर विभाग गंभीर है। टीमें लगातार डोर टू डोर सर्वे कर रही है। अब तक जिले में 698 मरीज मिल चुके है। डेंगू होने पर घबराएं नहीं बल्कि डॉक्टर की सलाह से दवाई लें।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें