फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। घर में खाना बनाने के बहाने बाईपास रोड पर झाड़ियों में महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात 12 दिन पहले की है। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले से जुडे़ कुछ और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि घरों में खाना बनाने का काम करने वाली 35 वर्षीय महिला ने छह मई को पुलिस को बताया था कि पांच मई की शाम वह बाईपास रोड से घर लौट रही थी, तभी एक व्यक्ति मिला और अपने घर में खाना बनवाने की बात कही। घर दिखाने के बहाने वह उसे बाइक पर ले गया। युवक उसे नहर के साथ खड़ी झाड़ियों के पास ले गया। वाहां पहले से ही आधा दर्जन युवक मौजूद थे। उन्होंने गैंगरेप किया और महिला को बाईपास रोड पर छोड़कर फरार हो गए। थाना सेक्टर-सात पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करा आधा दर्जन से अधिक आरोपियाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, जांच के बाद सीही निवासी आरोपी सोनू, योगेश, खुशहाल, त्रिलोक व कृष्ण को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी खुशहाल है, जो महिला को अपनी बाइक पर लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें