फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून वापसी का एलान: दुष्यंत चौटाला ने फैसले को बताया सराहनीय, पीएम नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद

Fri, 19 Nov 2021 03:01 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

  • हरियाणा के डिप्टी सीएम ने किसानों के संबंध में पत्रकारों से बात की
  • उन्होंने पीएम मोदी के निर्णय को सराहनीय बता धन्यवाद किया
  • दुष्यंत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं को सुलझाएगी
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते दुष्यंत चौटाला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय सराहनीय है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसानों पर आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस करवाने के लिए वह केंद्र सरकार से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


आंदोलन के दौरान दर्ज गैर घातक गतिविधि के मामलों को वापस करवाने की कोशिश की जाएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में दर्ज जो मामले ज्यादा संगीन नहीं है, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए। जो मामले संगीन हैं उन पर कोर्ट फैसला करे।

ये भी पढ़ें-कृषि कानून वापसी का एलान: झज्जर में झूमे किसान, बोले-एकता और संघर्ष की हुई जीत
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का संघर्ष इसलिए भी लंबा चला, क्योंकि कानूनों के लाभों के बारे में अच्छे से प्रचार नहीं हो पाया। इसकी वजह से इनकी छवि कठोर कानून के रूप में बन गई। किसानों के लिए एमएसपी सुनिश्चित करने में हरियाणा देश में सबसे आगे है। प्रदेश में 13 फसलों की निर्धारित एमएसपी पर खरीद होती है। भावांतर भरपाई योजना के तहत 17 बागवानी फसलों के नुकसान की भरपाई सरकार करती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें