झज्जर में खुशी का इजहार करते किसान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान करते ही जिले में किसानों ने खुशी का इजहार करते हुए लड्डू बांटकर जश्न मनाया। किसान एक-दूसरे के गले मिलकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। किसानों ने इसे लंबे सघर्ष की जीत बताया। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार तीनों नए कृषि कानूनों को नेक नीयत के साथ लाई थी।