फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 लाख की स्मैक के साथ काबू

Mon, 30 Sep 2013 12:09 AM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला पुलिस ने नशीले पदार्थों पर शिकंजा कसने के अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अंबाला पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर एक नशा तस्कर को 65 लाख की स्मैक के साथ काबू किया है।
विज्ञापन


तस्कर बाराबंकी यूपी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार बाराबंकी से यहां हरियाणा और पंजाब में सप्लाई करने वाला यही मुख्य तस्कर सरगना है।

अमूमन इसके गुर्गे सप्लाई देने जाते थे, मगर इस बार ये सरगना खुद ही इस खेप को अंबाला और पंजाब तक पहुंचाने आया था, मगर यहां अंबाला पुलिस के हत्थे चढ़ गया।  पुलिस इस आरोपी नशा तस्कर मिट्ठू को आज अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर लेगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिक्योरिटी एजेंट अरासत अली और बिजेंद्र को सूचना मिली थी कि बाराबंकी से एक बार फिर से नशे की एक बड़ी खेप अंबाला पहुंची है, जिसे यहां और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाई जानी है।
विज्ञापन


इसी गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस की एक टीम गठित की गई और आरोपी मिट्ठू को शहर कालका चौक के पास 625 ग्राम स्मैक के  साथ काबू कर लिया।

डीसीपी अंबाला विनोद कौशिक ने बताया कि इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मैक की कीमत 65 लाख रुपये हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय  पुलिस और सिक्योरिटी एजेंट की टीम बधाई की पात्र है।

उन्होंने कहा कि अमूमन स्मैक की सप्लाई यहां बाराबंकी से ही हो रही है और जिसे आरोपी को काबू किया गया है, वो ही तस्करों का सरगना है। उनके अनुसार आरोपी को आज अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा।

अगस्त में भी पकड़ी थी स्मैक
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 30 अगस्त को अंबाला शहर पुलिस ने 550 ग्राम स्मैक बाराबंकी जिले के 01 व्यक्ति से बरामद की थी। अब फिर से वहीं बाराबंकी से सप्लाई अंबाला पहुंची और इस बार फिर से तस्कर अंबाला पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उधर, पुलिस कमिश्नर राजबीर देसवाल कहते हैं कि ये अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें