फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: चार दिन से पेयजल संकट, पार्षदों ने निगम के गेट पर जड़ा ताला

Tue, 19 Oct 2021 02:16 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत

सार

सोनीपत में चार दिन से पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों का सब्र मंगलवार को टूट गया। लोगों ने पार्षदों संग मिलकर नगर निगम कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद वहीं धरना शुरू कर दिया। मौके पर समर्थन देने मेयर भी आ गए। इसके बाद निगम आयुक्त ने समस्या के समाधान का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
पेयजल संकट के विरोध में निगम के गेट पर रोष जताते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव जाजल स्थित रैनीवेल पर तीन मोटर खराब होने से शहर की आधी आबादी चार दिन से पेयजल संकट से जूझ रही है। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने पर लोगों में रोष है। निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, सुरेंद्र नैय्यर, इंदू वलेचा के नेतृत्व में लोगों ने मंगलवार को निगम कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया और दो घंटे तक वहीं बैठकर धरना दिया। धरने पर पहुंचे मेयर निखिल मदान ने भी समर्थन दिया। पेयजल समस्या का समाधान नहीं करने पर मेयर व पार्षदों ने नगर निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: खर्च राशि का हिसाब देने में आनाकानी कर रहे कई विभाग, हरकत में आए वित्त सचिव

निगम आयुक्त ने मांगे पांच दिन
शहर की कई कॉलोनियों में लगातार दूसरे दिन भी मिट्टी युक्त पानी की आपूर्ति होने से गुस्साए लोग पानी की बोतलें साथ लेकर सुबह 9.30 बजे निगम कर्यालय पर पहुंचने लगे थे। मंगलवार दोपहर 12 बजे मेयर के फोन करने पर निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह धरने पर पहुंचे, जहां उन्होंने अगले पांच दिन में पूर्ण रूप से पानी की आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Ranjit Singh Murder Case: सीबीआई वकील ने कहा- बाबा को आखिरी सांस तक जेल में रहना होगा, राम रहीम के वकील बोले- हाईकोर्ट जाएंगे

दोषी अफसरों पर होगी कार्रवाई
धर्मेंद्र सिंह ने कमेटी गठित करके इस मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मामले में निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कंपनी अधिकारियों से बात कर मोटर के खराब इंपेलर बदलवाकर शहर में पानी आपूर्ति जल्द सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें