फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मौके पर ही बच्चों को मिलेगा निशक्त सर्टिफिकेट

Wed, 18 Sep 2013 12:49 AM IST
कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले कैथल में अब अशक्त बच्चों को पहचान पत्र के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


दरअसल स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर शिक्षा विभाग जिले के सभी सरकारी स्कूलों में अशक्त बच्चों के पहचान पत्र बनाने का अभियान चलाएगा। इस प्रमाणपत्र के आधार पर अशक्त बच्चे समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


   विकलांग बच्चों को प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी बस सेवा में यात्रा किराया में छूट व अन्य सुविधाएं सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाती है।

 डीसी एनके सोलंकी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर ऐसे बच्चों को स्कूल स्तर पर ही पहचानपत्र जारी करें, ताकि ऐसे बच्चों को सरकारी सुविधाओं को प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न आए। इन बच्चों को पहचानपत्र मौके पर ही जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें