फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: केंद्र के बाद हरियाणा सरकार के घटाए दाम भी हुए लागू, अब पेट्रोल 95.30 तो डीजल 86.53 रुपये प्रति लीटर हुआ

Fri, 05 Nov 2021 04:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों में दिवाली पर बड़ी कटौती की गई है। केंद्र सरकार ने जहां उत्पाद शुल्क कम किया है वहीं हरियाणा सरकार ने वैट घटा दिया है। पेट्रोल डीजल के दाम घटने से सभी वर्गों को लाभ होगा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर पांच रुपये व डीजल पर दस रुपये उत्पाद शुल्क कम किया तो वहीं हरियाणा सरकार ने वैट घटा दिया है। केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क व हरियाणा सरकार का वैट घटने से पेट्रोल व डीजल 12-12 रुपये प्रति लीटर सस्ते हो गए हैं। उत्पाद शुल्क और वैट कम करने के बाद हरियाणा में 5 नवंबर को पेट्रोल का दाम 95.30 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल का दाम 86.53 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में डीजल 80.53 और पेट्रोल का दाम 94.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरियाणा: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नेताओं को किसानों ने मंदिर में बनाया बंधक, वाहनों की निकाली हवा, पेच फंसा
विज्ञापन


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें