जींद के हैबतपुर गांव में तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप में एक युवक को नामजद किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में 22 वर्षीय अंकित ने कहा कि 10 नवंबर को वह गांव में रजबाहा के पास दीपक, जय सिंह की मीट की दुकान पर बैठा था। दुकान पर विशाल व अनूप भी मौजूद थे। इस दौरान अंकित का चचेरा भाई बंटी वहां आया, जो हाथ में धारदार हथियार लिए हुए था और उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर बंटी वहां से भाग गया।