फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ी में आए युवक साढ़े 14 हजार का डीजल भरवाकर फरार

Sun, 31 Oct 2021 03:20 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

  • सोनीपत में युवकों ने गाड़ी और दो केन में भरवाया डीजल
  • मुरथल स्थित हरियाणा एग्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंप पर हुई वारदात
  • पेट्रोल पंप कर्मी ने नोजल रखकर ढक्कन लगाया तो युवक भगा ले गए गाड़ी
  • गाड़ी के नंबर की जांच की तो मिला फर्जी, मुरथल थाने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में मुरथल जीटी रोड के पास स्थित हरियाणा एग्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंप पर ईको स्पोट्र्स गाड़ी में आए दो युवक वारदात के बाद भाग गए। उन्होंने गाड़ी की टंकी व दो केन में साढ़े 14 हजार रुपये का डीजल भरवाया था। बाद में बिना पैसे दिए फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हिसार के मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी शेर सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह मुरथल स्थित हरियाणा एग्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-लुधियाना: फाइनेंस कंपनियां पंजाब पुलिस के आदेशों का नहीं कर रहीं पालन, डोर फ्रेम नहीं लगाने पर मुथुट कंपनी के अफसरों को नोटिस

शुक्रवार शाम का है मामला
शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे सेल्समैन पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक गाड़ी में सवार होकर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी की टंकी को फुल कराने के साथ ही दो केन में भी डीजल भरवा लिया। उन्होंने 14 हजार 499 रुपये का डीजल लिया। इसी बीच जब उसने नोजल को मशीन पर रख गाड़ी की टंकी पर ढक्कन लगाया, तो दोनों युवक बिना पैसे दिए गाड़ी लेकर फरार हो गए। उसने मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
पेट्रोल पंप पर हुई वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। युवकों ने पहले दो केन भरवाईं और बाद में गाड़ी में डीजल डलवाया। युवक चेहरे पर मास्क लगाए था। उसके बाद वह फरार हो गए। युवकों की गाड़ी का नंबर सीसीटीवी में देखकर जब उसने गाड़ी के नंबर की जानकारी जुटाई, तो वह फर्जी मिला।

ये भी पढ़ें-चुनाव: हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम जारी, 17 दिसंबर की तारीख तय

गाड़ी व केन में डीजल भरवाकर दो युवक बिना पैसे दिए फरार हो गए। सेल्समैन के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवकों को पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
-इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें