फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: गोहाना के गांव में ग्रामीण की पीटकर हत्या, तालाब के पास मिला अर्धनग्न शव

Sat, 04 Dec 2021 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (हरियाणा)

सार

ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को बताया। मृतक जितेंद्र के बच्चे रोहतक में रहते हैं, जबकि माता पिता छत्तीसगढ़ में रह रहे हैं। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन
गोहाना पुलिस स्टेशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गोहाना में गांव भैंसवाल कला में एक ग्रामीण की ईटों से पीटकर हत्या कर दी गई। शव अर्धनग्न हालत में गांव लाठ के मार्ग पर तालाब के पास मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी के अनुसार गांव भैंसवाल कलां निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र उर्फ काला का अर्धनग्न शव शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के तालाब के पास लाठ मार्ग पर पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण के मुंह पर ईटों से वार किया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी ईंटों से पीट कर हत्या की गई है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र के बच्चे रोहतक में रहते हैं, जबकि माता पिता छत्तीसगढ़ में रह रहे हैं। फिलहाल पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें