फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में दर्दनाक हादसा: सीधी भिड़ंत के बाद दो डंपरों में लगी आग, एक युवक जिंदा जला, दो घायल

Sat, 10 Jul 2021 12:19 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक दर्दनाक रोड हादसे में 20 साल का युवक जिंदा जल गया। हादसा दादरी-बाढड़ा मुख्यमार्ग पर बिरही कलां गांव के समीप हुआ। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। 
 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल का जायजा लेता पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी-बाढड़ा मुख्यमार्ग पर बिरही कलां के समीप शुक्रवार सुबह सीधी टक्कर के बाद दो डंपरों में आग लग गई। आग लगने के बाद डंपर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दिल्ली के हंस विहार के मंडोली निवासी मुस्तफीन डंपर चालक है। शुक्रवार तड़के वह बेटे मोहम्मद फरमान (20) के साथ अटेला क्रशर जोन से डस्ट लेने डंपर लेकर दादरी पहुंचा। दादरी-बाढड़ा मार्ग पर बिरही कलां के पास दादरी की तरफ से आ रहे ट्राले के चालक ने ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे मुस्तफीन के डंपर को टक्कर मार दी। इस पर मुस्तफीन स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और उसका डंपर सामने से आ रहे दूसरे डंपर से टकरा गया।

सीधी टक्कर से दोनों डंपर में आग लग गई। इस दौरान मुस्तफीन खिड़की से कूद गया जबकि साइड की सीट पर बैठे उसके बेटे फरमान को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह डंपर में जिंदा जल गया। वहीं दूसरे डंपर का क्लीनर भी दुर्घटना में घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी मंगवाई और इसके बाद दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान डंपर की जांच की तो केबिन में चालक के बगल वाली सीट पर मोहम्मद फरमान का कंकाल मिला।
विज्ञापन


बढ़ रहे सड़क हादसों का ग्राफ
24 जून की रात रावलधी-दिल्ली बाईपास पर दो डंपरों की भिड़ंत हुई थी, जिसमें एक डंपर चालक घायल हो गया था जबकि दूसरा भाग गया था। 22 जून को दादरी-बाढड़ा मुख्यमार्ग पर भैरवी राधा स्वामी सत्संग घर के समीप दो ट्रालों की भिड़ंत हुई थी, जिसमें एक चालक की मौत हो गई थी और दूसरा चालक घायल हो गया था। इसी तरह दादरी-महेंद्रगढ़ रोड तीन दिन पहले ट्राले के नीचे आने से खेड़ी बूरा निवासी एवं सूबेदार की मौत हो गई थी। वहीं चालक मौके से भाग निकला था। 

हादसे में डंपर सवार एक युवक की जिंदा जलने से मौत हुई है। फिलहाल इस संबंध में दूसरे डंपर चालक की शिकायत पर मृतक युवक के पिता पर केस दर्ज किया है। हादसे के कारणों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - बीर सिंह, सदर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें