फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: मोखरा में बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या, मकड़ौली कलां में युवक को मारी गोली

Mon, 14 Sep 2020 06:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
गांव मोखरा में बुजुर्ग की हत्या के बाद जांच करती एफएसएल टीम व पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहुअकबरपुर के गांव मोखरा में रात को अपने खेत में बनी पशुओं की डेरी में सो रहे बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग राजा उर्फ राजबीर(55) खेत में ही सोता था। पुलिस को दी सूचना के बाद बहुअकबरपुर थाना प्रभारी श्रीभगवान हुड्डा, डीएसपी महेश कुमार व एफएसएल प्रभारी डॉ सरोज दहिया ने मौका मुआयना कर आवश्यक तथ्य जुटाकर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन


अभी तक पुलिस ने मृतक के भाई वजीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मौके पर देखे गए हालातों के अनुसार हत्या के समय काफी संघर्ष हुआ है। बुजुर्ग के दो दांत भी हमले में टूट गए। इसके अलावा मृतक का पायजामा भी कीचड़ में सना मिला है। पुलिस जांच में जुटी है।

थाना प्रभारी श्रीभगवान हुड्डा का कहना है कि परिजनों द्वारा अभी किसी पर शक जाहिर नहीं किया गया। लेकिन हत्यारों तक जल्दी ही पुलिस के हाथ पहुंच सकते हैं। 
विज्ञापन


युवक को मारी गोली पीजीआई में भर्ती
सदर थाना के गांव मकडोली कलां में दो युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल को उपचार के लिए पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। मामले के अनुसार, अमित को दो युवकों ने गोली मारी है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। सदर थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि घायल को पीजीआईएमएस भर्ती करा दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें