फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में रार तेज: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के करीबी भरत सिंह बेनीवाल को कुमारी सैलजा का नोटिस

Tue, 09 Nov 2021 03:58 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने ऐलनाबाद में कांग्रेस नेता भरत सिंह बेनीवाल को नोटिस दिया है। सैलजा ने एक सप्ताह में जवाब मांगा है। बेनीवाल से पूछा गया है कि उन्होंने पार्टी के लिए इस उपचुनाव में नकारात्मकता का परिचय दिया। जिससे पार्टी को काफी नुकसान हुआ। क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐलनाबाद के पूर्व विधायक भरत बेनीवाल को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उपचुनाव में भूमिका को लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस में पूछा गया है कि चुनाव में आपकी नकारात्मक भूमिका को लेकर क्यों न अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। एक सप्ताह के अंदर जवाब न देने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अपने स्तर पर कार्रवाई करेंगी। ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल तीसरे नंबर पर रहे थे और उनकी जमानत जब्त हो गई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चाचा अभय चौटाला के बयान पर भतीजे दिग्विजय का पलटवार: कहा-घर में जीतकर शोर मचाने वाले गीदड़

भरत सिंह बेनीवाल वीडियो हुआ था वायरल 
सैलजा ने बेनीवाल को भेजे नोटिस में कहा है कि ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान आपकी भूमिका नकारात्मक रही है। मतदान से पूर्व आप एक वीडियो में यह कहते हुए दिखाई भी दे रहे हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहेगा। आपकी गतिविधियों ने न केवल आपकी पार्टी विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है, बल्कि आपका यह बर्ताव पार्टी संविधान की उल्लंघना करने की श्रेणी में भी आता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत: गोहाना में महिला के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले 2.91 लाख रुपये
विज्ञापन


एक सप्ताह में देना होगा जवाब
इस नोटिस के माध्यम से आपसे स्पष्टीकरण मांगा जाता है कि आपके इस पार्टी विरोधी निर्णय के खिलाफ क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। आप अपना स्पष्टीकरण इस नोटिस के जारी होने की तिथि से एक सप्ताह के अंदर-अंदर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजने का कष्ट करें, अन्यथा यह समझा जायेगा कि आपको अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है और ऐसी स्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपने स्तर पर निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

मैंने ऐसा बयान नहीं दिया  : भरत सिंह बैनीवाल
देखिए, चुनाव के दौरान मैंने ऐसा कोई भी विवादित बयान किसी को भी नहीं दिया है। जहां तक नोटिस की बात है तो नोटिस आया है और मैंने अपना जवाब भी भेज दिया है। - भरत सिंह बैनीवाल, पूर्व विधायक।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें