फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी होटल और धर्मशालाओं में कांग्रेसियों ने डाला डेरा

Sat, 09 Nov 2013 11:01 PM IST
सोनीपत/जयबीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना में रविवार को होने वाली हरियाणा शक्ति रैली पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। भाजपा और इनेलो की जोरदार रैली के बाद अब कांग्रेेस के सामने उनसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करना एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन



इस वजह से पिछले एक माह से दिन-रात तैयारियों में जुटे कांग्रेसियों की सांसें भी अटकी हुई हैं। खुद सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक-एक कांग्रेसी नेता की मेहनत को इस रैली में तोलेंगे, जिसका फल टिकट बंटवारे में मिलने की संभावना है। कांग्रेसियों के लिए यह रैली प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। यही वजह है कि पूरे गोहाना शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। हर ओर गोहाना रैली के होर्डिंग्स ही नजर आ रहे हैं। वहीं, विपक्षियों और विरोधी कांग्रेसियों द्वारा इस रैली में सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया जा रहा है।
 
सभी धर्मशाला और होटल बुक
 प्रदेश ही नही केंद्र के भी कई नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। कस्बे में सभी धर्मशालाएं ओर गेस्ट हाउस बुक हो चुके हैं। दूर-दराज से आने वाले लगभग दस हजार श्रोता इनमें रुके हुए हैं। कस्बे व आसपास के किसी भी गेस्ट हाउस व धर्मशाला में जगह खाली नही है।
विज्ञापन


28 जोन में होगी वाहन पार्किंग
मुख्य संसदीय सचिव जयबीर खरखौदा और विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि गोहाना रैली में पहुंचने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए 28 जोन बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र से जितने वाहनों की लिस्ट प्राप्त हुई है, उस क्षेत्र के लिए पर्याप्त जगह रिजर्व रखी गई है।

हर रास्ते पर तैनात होगी पुलिस
एसपी अरुण सिंह ने बताया कि गोहाना में हर रास्ते और पार्किंग में पुलिस तैनात है। शहर में रोहतक-गोहना रोड, जींद-गोहाना, सोनीपत -गोहाना, पानीपत-गोहाना, खरखौदा-गोहाना और सोनीपत से खानपुर गोहाना रोड के रास्ते से पूरे प्रदेश से वाहन रैली स्थल पर पहुंचेंगे।

प्राइवेट बसें जाएंगी रैली में, रूट रहेंगे खाली
प्राइवेट बस एसोसिएशन गोहाना रैली में अपनी बसें भेजेंगी। इस वजह से कई ग्रामीण रूटों पर लोगों को सफर करने में दिक्कत आ सकती है। दी हरियाणा को आपरेटिव बस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर मोर ने कहा कि प्रदेश में लगभग 1200 निजी बसें चलती हैं, जो हरियाणा शक्ति रैली के लिए स्वेच्छा से प्रदेश के कोने-कोने से लोगों को लेकर पहुंचेंगी।

कांग्रेस अपने खर्चे पर कर रही रैली : मलिक
जिला ग्रामीण अध्यक्ष व सांसद जितेंद्र मलिक ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित हरियाणा शक्ति रैली में हर जिले से जिलाध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि रैली में प्रदेश के सभी नेताओं के साथ केंद्र से भी कई नेता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हम रैली मे पहुंचने वाले हर श्रोता का मेहमान की तरह स्वागत करेंगे। रैली में दस लाख से ज्यादा भीड़ पहुंचने की पूरी संभावना है, जो अपने खर्चे पर रैली में आ रही है।


रैली में 20 सवालों का जवाब दें सीएम : अभय
चंडीगढ़। इनेलो नेता और विधायक अभय सिंह चौटाला ने गोहाना रैली से एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर 20 सवाल दागे। उन्होंने मांग की है कि गोहाना रैली में मुख्यमंत्री इन सवालों का जवाब जनता को दें। चौटाला ने कहा कि सीएम ने ऐलान किया है कि वे गोहाना रैली में आठ साल आठ महीने की सरकार का लेखा-जोखा जनता के सामने रखेंगे। इसलिए इनेलो ने भी 20 सवाल तैयार किए हैं ताकि उनका जवाब भी सीएम गोहाना रैली में दें। उन्होंने कहा कि यह रैली लाखाें की भीड़ के दावे से सिमटकर मात्र 40 हजार कुर्सियों पर रह गई है। उन्होंने कहा कि रैली तो एक नवंबर को कुरुक्षेत्र में हुई थी, जिसमें 10 लाख लोग मौजूद थे और इतने ही जाम में फंसे थे। चौटाला ने कहा कि जो घोषणाएं इनेलो ने अपनी रैली में की थी, उनकी घोषणा गोहाना रैली में सीएम कर सकते हैं।

अभय चौटाला ने ये सवाल किए
मेरिट की बजाय नौकरियां पैसों से क्यों दी जाती हैं?
मुख्यमंत्री बताएं कि रामकिशन फौजी आत्महत्या कांड की जांच क्यों नहीं करवाई?
कांग्रेस निरंतर सीबीआई का दुरुपयोग करते हुए अपने विरोधियों के खिलाफ उसका इस्तेमाल क्यों कर रही है?
जिन आठ विधायकों, सीपीएस और उनके परिजनों की सीएलयू के नाम पर करोड़ों रुपये मांगने की सीडी सार्वजनिक हुई थी, उनकी और प्रदेश के जमीन घोटालों की किसी कार्यरत न्यायाधीश से न्यायिक जांच के आदेश क्यों नहीं दिए ?
 क्या सीएम गोहाना रैली में भूमि घोटालों की न्यायिक जांच के आदेश मुख्यमंत्री देंगे?
 रिलायंस को फायदा पहुंचाने के लिए यमुनानगर ताप बिजली घर में चीन की बनी घटिया मशीनें लगवाई?   ढाई साल में 24 घंटे बिजली देने का वादा करके नौ सालों में बिजली नहीं दी गई ?
विज्ञापन

 युवाओं के साथ विदेशों में रोजगार के नाम पर खिलवाड़ किया गया ?
निजी फायदे के लिए नौ साल से कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे को जानबूझकर लटकाए रखा ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें