फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पैसे लेकर घर लौट रहे युवकों से मारपीट, 96 हजार रुपये भी छीने

Sat, 11 May 2024 01:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। पैसे लेकर घर लौट रहे गांव सांवड़ निवासी दो चचेरे भाइयों पर कुछ युवकों ने रंजिशन हमला कर दिया। आरोप है कि युवक उनके पास से 96 हजार रुपये भी छीन लिए। शिकायत के आधार पर बौंदकलां थाना पुलिस ने तीन नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सांवड़ निवासी मोहित ने बताया कि वह पशु व्यापारी है। 9 मई को वह अपने चचेरे भाई अरुण के साथ बाइक पर सवार होकर अपने जीजा के पास भैंस के पैसे लेने के लिए गया था। हालुवास बाईपास पर उसका जीजा मिल गया और मोहित दो लाख रुपये लेकर वहां चल पड़ा। इसके बाद वे धारेड़ू के रास्ते से गांव सांवड़ आ रहे थे। करीब शाम सात बजे जब वे सती मंदिर के पास पहुंचा तो सामने से दो व्यक्ति डंडे लेकर आ रहे थे। इतनी देर में पीछे से तीन बाइक पर सवार छह युवक आ गए। दो व्यक्ति ने सामने से बाइक की लाइट पर डंडा मारा और उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उक्त युवकों ने उनको डंडे व थप्पड़ मारे।
इसी दौरान किसी तरह दोनों बाइक लेकर वहां से भाग निकले। करीब 500 मीटर दूरी पहुंचने पर आरोपी उनका पीछा करते हुए वहां आ पहुंचे और उनसे रुपयों की थैली छीन ली। इस दौरान 103800 रुपये उसके पास रह गए और बाकी के पैसे आरोपी लेकर भाग गए। इसके बाद उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें