चरखी दादरी। ढाणी रेलवे फाटक से करीब 500 मीटर दूर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई सुशील कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि ढाणी रेलवे फाटक से पूर्व दिशा में कुछ दूरी पर व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद में शव सरकारी अस्पताल में लाया गया। संवाद