फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 45 जलघरों के बेड रिपेयर और लिफ्टिंग सिस्टम सुधार के लिए करना पड़ेगा तीन माह इंतजार

Thu, 12 Oct 2023 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

जिला के 40 साल पुराने एवं कंडम 45 जलघरों के बेड रिपेयर और लिफ्टिंग सिस्टम को दुरुस्त होने में करीब तीन माह का समय और लगेगा। जलघरों में बेड रिपेयर के साथ नए चेंबर लगाए जाने हैं ताकि टैंक नहरी पानी से जल्दी भरें। वहीं, इस परियोजना के तहत मोटरों की क्षमता भी बढ़ेगी जिससे पानी उठान कार्य में भी तेजी आएगी। जनस्वास्थ्य विभाग सरकार के इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ का बजट खर्च करेगा और दिसंबर अंत तक इस पर का पूरा करने की योजना है।
बता दें कि जल जीवन मिशन योजना के तहत जिला में पेयजल आपूर्ति में सुधार होना है ताकि हर घर में नल हो और उसमें प्रतिदिन पानी पहुंचे। जिला में पिछले 40 सालों से पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है। अब तक सब पुराने ढर्रे पर ही चला आ रहा है। आबादी हर साल बढ़ रही है लेकिन पेयजल क्षमता में सुधार नहीं हो सका है। यही वजह है कि खासकर गर्मी के सीजन में शहर और गांवों में पेयजल संकट बना रहता है। शहर में तो सर्दी के मौसम में भी पेयजल संकट बना रहता है। इस समय भी शहर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन

पिछले एक साल से जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर और गांव दोनों को फोकस किया गया है। शहर में नए वाटर टैंक भी बनने हैं। इस योजना के तहत 45 जलघरों की रिपेयर होनी है। जलघरों के बेड रिपेयर किए जाएंगे और चेंबर बदलकर नए लगाए जाएंगे। वहीं, वाटर टैंकों की रिपेयर भी होनी है जबकि पानी फिल्टर सिस्टम को अपडेट किया जाएगा ताकि पानी की गुणवत्ता में सुधार आ सके।
- निर्माण के बाद से नहीं ली गई सुध
निर्माण के बाद से कई जलघरों की सुध नहीं ली जा सकी है। इस समय गांव रानीला, बौंदकलां, सांवड़, रावलधी, भागेश्वरी, इमलोटा, चरखी, पैतावासकलां, रासीवास, खातीवास, लोहरवाड़ा, घिकाड़ा के अलावा झोझूकलां ब्लॉक में जलघरों की मरम्मत होनी है।


- बिछेंगी डीआई पाइलाइन
योजना अनुसार जलघरोंं में पानी डाले जाने के लिए डीआई पाइपलाइन बिछाई जानी हैं। नहरी पानी के लिए लिफ्टिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा ताकि मोटर से पानी का उठान कर जलघरों को जल्दी भरा जा सके। इस समय अधिकतर जलघरों को ओपन नालों से भरा जाता है और नाले खराब स्थिति में हैं। अब पूरा सिस्टम
अंडरग्राउंड और लिफ्टिंग सिस्टम पर आधारित होना है। इससे पानी की गुणवत्ता एवं क्षमता में भी सुधार आएगा और पानी की बर्बादी नहीं सकेगी।

- इन गांवों में भी होने हैं काम
गांव मानकावास और डूडीवाला नंदकरण में नए जलघर बनने हैं। वहीं, गांव बलकरा, घसोला व मंदोला के साथ लगते गांवों के लिए नहरी पानी के लिए अलग से पाइपलाइन बिछाई जानी है। पेयजल संबंधी प्रोजेक्ट की डीएनआईटी तैयार कर टेंडर के लिए मांग कर रखी है और इसकी स्वीकृति मिलते ही टेंडर आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन




इस प्राेजेक्ट में अभी करीब तीन का समय और लगेगा। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद जिला में पानी आपूर्ति में सुधार आएगा। जलघरों की क्षमता भी बढ़ जाएगी और पानी का प्रेशर भी बढ़ जाएगा।
-जगदीशचंद्र, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें