फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मंच संचालक ने टोका तो रामबिलास शर्मा बीच में भाषण छोड़ा, सांसद की अपील पर बाद में 6 मिनट तक किया संबोधित

Mon, 19 Jun 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
2 रैली में मंच पर जजूद बिप्लब देब, ओमप्रकाश धनखड़, जेपी दलाल, ओमप्रकाश यादव, सांसद धर्मबीर सिंह
विज्ञापन
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी में सोमवार को आयोजित गौरवशाली भारत रैली में भाषण के दौरान बीच में टोकने पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा नाराज हो गए। उन्होंने मंच संचालक एवं महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष दयाराम यादव के समय सीमा याद दिलाने पर तत्काल संबोधन बंद कर दिया और वापस आकर अपनी कुर्सी पर बैठ गए। इसके बाद जब सांसद धर्मबीर सिंह ने संबोधन शुरू किया तो उन्होंने रामबिलास शर्मा से दोबारा रैली में आए लोगों को संबोधित करने का आग्रह किया, जिसे पूर्व शिक्षा मंत्री ने स्वीकार किया और भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब से पहले उन्होंने 6 मिनट तक भाषण दिया।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार को आयोजित रैली को पहले मंत्री ओपी यादव और नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह ने संबोधित किया। इसके बाद पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का नंबर आया। उन्होंने करीब आठ मिनट तक भाषण दिया। उसी दौरान मंच संचालक दयाराम यादव ने उन्हें समय सीमा का ध्यान रखने की बात कहते हुए टोक दिया। इसके बाद रामबिलास शर्मा ने अपना भाषण वहीं रोक दिया और आकर कुर्सी पर बैठ गए। उनके बाद मंत्री बनवारी लाल और फिर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने रैली को संबोधित किया।
उनके बाद दादरी विधायक सोमबीर सांगवान ने अपनी बात रखी और फिर सांसद धर्मबीर सिंह ने रैली को संबोधित किया। अपने भाषण के बीच में सांसद ने रामबिलास शर्मा से आग्रह करते हुए कहा कि वो बिप्लब देब के बाद फिर से अपना भाषण दें। उनके आग्रह पर रामबिलास शर्मा ने ओमप्रकाश धनखड़ के बाद और बिप्लब देब से पहले दोबारा से रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन

दोबारा संबोधन करते हुए रामबिलास शर्मा ने कहा कि सोमबीर सांगवान मेरे पुराने भाई है और उनका भाजपा के मंच पर लौटना काफी अच्छा लगा। इतना ही नहीं उन्होंने सोमबीर सांगवान के नाम की ताली भी बजवाई। उनके बाद बिप्लब देब ने भाषण शुरू किया। उनका भाषण पूरा होने से पहले ही काफी संख्या में लोग कुर्सियों से उठकर चले गए।


- धर्मबीर रोज कागज ठाए खड़ा रहवै सै, बोलण में भी सै मीठा
ओपी धनखड़ ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि धर्मबीर सिंह ऐसे सांसद हैं जो अपने क्षेत्र के लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए आए दिन कागज उठाए रखते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि धर्मबीर बोलण में भी मीठा सै। इसके बाद उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 कांग्रेस ने लगाया था और धर्मबीर इसे तोड़ने वालों में हैं।


- गठबंधन पर बोलने से बचे दिग्गज नेता
रैली के बाद पत्रकारों ने गठबंधन को लेकर जब बिप्लब देब और ओमप्रकाश धनखड़ से सवाल किए तो वो कोई स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए। हालांकि उन्होंने कहा कि गत चुनाव में भाजपा ने दसों लोकसभा सीट अपने दम पर जीती थी और इससे स्पष्ट है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का पलड़ा मजबूत है।

- बिप्लब देब ने किया धर्मबीर को जीताने का आह्वान, धनखड़ बोले: राष्ट्रीय चुनाव समिति तय करेगी टिकट
बिप्लब देब ने 17 मिनट तक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सांसद धर्मबीर सिंह को और भाजपा को 2024 में जीताने का आह्वान किया। वहीं, रैली के बाद जब पत्रकारों ने प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ से धर्मबीर सिंह को टिकट तय होने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि राज्य समिति केवल नाम अनुमोदित करती है जबकि टिकट देने का फैसला राष्ट्रीय चुनाव समिति करती है और यह अंतिम समय में तय होता है। सभी 10 सांसद इस तरह काम कर रहे हैं कि वो नेचुरल च्वाइस के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं।


- नौतान के सतबीर ने लगाए नारे, रैली के बाद बिप्लब देब ने पास बुलाकर खिंचवाई फोटो
रैली के दौरान 1:24 पर सांसद धर्मबीर सिंह ने डी में आकर लोगों से बैठने का आग्रह किया। उसी दौरान नौताना निवासी सतबीर यादव ने सांसद और बिप्लब देब जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। रैली खत्म होते ही बिप्लब देब जब मंच से नीचे उतरे तो उन्होंने सतबीर को अपने पास बुलाकर गले लगाया और फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें